विधानसभा का बजट सत्र आज से, हंगामेदार रहेगा सत्र:एक्टर धर्मेंद्र, रामेश्वर डूडी समेत 21 नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि, बीएसी की बैठक होगी

विधानसभा का बजट सत्र आज से, हंगामेदार रहेगा सत्र:एक्टर धर्मेंद्र, रामेश्वर डूडी समेत 21 नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि, बीएसी की बैठक होगी

विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज होगी। विधानसभा में 11 बजे से राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का अभिभाषण होगा। अभिभाषण में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और राइजिंग राजस्थान में आए निवेश का प्रमुखता से जिक्र होगा। राज्यपाल के अभिभाषण में कांग्रेस ने हंगामा नहीं करने का आश्वासन दिया है, लेकिन कल से कांग्रेस सदन में आक्रामक तेवर दिखाएगी, जिससे हंगामे के पूरे आसार हैं। राज्यपाल का अभिभाषण खत्म होने के आधे घंटे बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। एक्टर धर्मेंद्र, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित 21 दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी, इसके बाद गुरुवार तक के लिए कार्यवाही स्थगित होगी। इन 21 नेताओं को विधानसभा में दी जाएगी श्रद्धांजलि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल, पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल, गोवा के पूर्व सीएम रवि नाइक, मेघालय के पूर्व सीएम डीपी लपांग, त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विश्व बंधु सेन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व सांसद अश्क अली टाक, एक्टर धर्मेंद्र, भानुप्रकाश मिर्धा, श्याम सुंदर लाल, पूर्व विधानसभा स्पीकर गिरिराज प्रसाद तिवारी, पूर्व विधायक भरत सिंह, नंदलाल मीणा, डॉ. रतनलाल जाट, शिवराम सिंह कुशवाह, डॉ. रघुवीर सिंह गौड़, मोहनलाल राठौड़, विजय सिंह, फूलचंद गुर्जर, दिलसुख राय चौधरी और नवरंग सिंह। आज बीएसी की बैठक होगी विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आज स्पीकर वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सदन की कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक होगी। बीएसी की बैठक में बजट सत्र का कामकाज तय होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार के जवाब से लेकर बजट पेश करने की तारीख, बजट पर सरकार के जवाब की तारीख तय होगी। कल से राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी विधानसभा में गुरुवार से राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस शुरू होगी। 31 जनवरी को शनिवार और 1 फरवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी। चार दिन बहस होने के बाद 3 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का जवाब आ सकता है। 3 फरवरी को सरकार के जवाब के बाद विधानसभा की कार्यवाही में सप्ताह भर का ब्रेक दिया जा सकता है, 11 फरवरी तक कार्यवाही स्थगित होने की संभावना है। कल से आक्रामक तेवर अपनाएगी कांग्रेस विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहेगा। ओएमआरशीट गड़बड़ी मामले में सदन में कांग्रेस और बीजेपी-आमने सामने होंगे। इस मामले में सीएम और पूर्व सीएम के अलावा कांग्रेस, बीजेपी नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी चल रही है। गुरुवार से विधानसभा में इस मामले को लेकर हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। बीजेपी बजट सत्र से एक दिन पहले ही ​विधायक दल की बैठक करके कांग्रेस के हमलों का जवाब देने की रणनीति बना चुकी है। विधायक दल की बैठक में सीएम ने सभी मंत्रियों और बीजेपी विधायकों को कांग्रेस के मुद्दों का आक्रामक तरीके से जवाब देने को कहा है। कांग्रेस बनाएगी सरकार को घेरने की रणनीति कांग्रेस ने विधानसभा के बजट सत्र में पार्टी की रणनीति तय करने के लिए आज शाम 6 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। ओएमआरशीट सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विधायकों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। ये खबर भी पढ़िए राजस्थान के बजट की तारीख तय:विधानसभा का सत्र कल से; जानिए- किस मुद्दे पर आमने-सामने हो सकते हैं भाजपा-कांग्रेस विधायक राजस्थान का बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा। हालांकि तारीख पर आखिरी फैसला विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बुधवार को होने वाली बैठक में किया जाएगा। विधानसभा से जारी बुलेटिन के मुताबिक इसकी तैयारियां चल रही है। (पढ़िए पूरी खबर)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *