दरभंगा में दो पक्षों में पत्थरबाजी के बाद 17 गिरफ्तार:बुलेट बाइक की तेज आवाज को लेकर हुई थी कहासुनी, इलाके में कैंप कर रही पुलिस

दरभंगा में दो पक्षों में पत्थरबाजी के बाद 17 गिरफ्तार:बुलेट बाइक की तेज आवाज को लेकर हुई थी कहासुनी, इलाके में कैंप कर रही पुलिस

दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों ओर से पुलिस ने कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इलाके में शांति है, पुलिस बल को तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दरअसल, रविवार को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की पहल पर मामले को उस समय शांत करा दिया गया था, लेकिन सोमवार शाम 4 बजे फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुलजार नाम युवक तेज आवाज वाली बुलेट बाइक लेकर ताता टोल के एक दरवाजे के पास खड़ा हो गया। वहां बच्चे खेल रहे थे। बुलेट की आवाज से बच्चे घबरा गए थे। जब बच्चों के अभिभावकों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, तभी बात बढ़ गई और देखते-ही-देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में पथराव होने लगा, जिससे पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मामला अलीनगर प्रखंड के जयंतीपुर तांती टोल की है। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए थे घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर और निजी अस्पतालों में कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए बहेड़ा थाना की पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि घटना का सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि विवाद की शुरुआत बाइक के तेज आवाज वाले बदले हुए साइलेंसर को लेकर हुई थी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों ओर से पुलिस ने कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इलाके में शांति है, पुलिस बल को तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दरअसल, रविवार को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की पहल पर मामले को उस समय शांत करा दिया गया था, लेकिन सोमवार शाम 4 बजे फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुलजार नाम युवक तेज आवाज वाली बुलेट बाइक लेकर ताता टोल के एक दरवाजे के पास खड़ा हो गया। वहां बच्चे खेल रहे थे। बुलेट की आवाज से बच्चे घबरा गए थे। जब बच्चों के अभिभावकों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, तभी बात बढ़ गई और देखते-ही-देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में पथराव होने लगा, जिससे पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मामला अलीनगर प्रखंड के जयंतीपुर तांती टोल की है। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए थे घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर और निजी अस्पतालों में कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए बहेड़ा थाना की पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि घटना का सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि विवाद की शुरुआत बाइक के तेज आवाज वाले बदले हुए साइलेंसर को लेकर हुई थी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *