रेवाड़ी कोर्ट परिसर में दो वकील आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे और जूत्ते चले। घटना की वजह एक दुर्घटना मामले में मिले मुआवजे के कमीशन बताया जा रहा है। मंगलवार को वकीलों के बीच कोर्ट में चले लात-घूसों का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि बार एसोसिएशन ने फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है।
यह था मामला
जानकारी के अनुसार कोर्ट ने एक दुर्घटना मामले के केस में 30 लाख रुपए मुआवजा देने के आदेश दिए थे। पहले इस मामले में एक दूसरे वकील का वकालत नामा था। इसी मामले में बाद में एक दूसरे वकील का वकालत नाम दे दिया गया। मुआवजा राशि के कमीशन को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। तीन लाख रुपए कमीशन
बताया जा रहा है कि कोर्ट का फैसला आने के बाद मुआवजा राशि से तीन लाख रुपए कमीशन मिलना था। वकालत नामा देने वाले दोनों पक्ष कमीशन राशि पर अपना दावा कर रहे थे। जब इसे लेकर दोनों पक्षों ने बातचीत की तो इस पर बहस हो गई। बहर बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात घूसे और जूत्तों से हमला करना शुरू कर दिया।


