सरस्वती पूजा में हर्ष फायरिंग, फिर की शराब की ढुलाई:वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, नशे में दिख रहे युवक

सरस्वती पूजा में हर्ष फायरिंग, फिर की शराब की ढुलाई:वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, नशे में दिख रहे युवक

नालंदा में सरस्वती पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग और अवैध शराब ढुलाई का वीडियो सामने आया है। 23 जनवरी को फायरिंग करने वाला युवक गोलू है। जो टुनटुन उर्फ जितेंद्र सिंह का बेटा है। वहीं, 25 जनवरी को शराब ढुलाई का भी मामला है। वीडियो में उसी युवक को देखा जा रहा है, जिसने हर्ष फायरिंग की थी। पहले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरस्वती पूजा पंडाल के पीछे कट्टा लिए एक युवक खड़ा है। आसपास कुछ अन्य युवक भी नशे की हालत में मौजूद हैं, जो गोलू को फायरिंग करने के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं। आपस में गाली गलौज भी कर रहे हैं। वीडियो में युवक को कट्टा ऊपर करके हवा में फायरिंग करने के लिए कहते हुए सुना जा रहे हैं। इसके बाद गोलू हवाई फायरिंग करता है। मामला नालंदा थाना क्षेत्र के पचवाड़ा गांव का है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी एक कार से शराब के कार्टन उतारे जा रहे हैं। वीडियो में फायरिंग करने वाला गोलू अपने हाथों में कार्टन लिए हुए हैं। नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वायरल वीडियो हमें प्राप्त हुआ है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। मामला पूरी तरह स्पष्ट होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि वीडियो में कुछ युवक इकट्ठा होकर हर्ष फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं, जो कानून का उल्लंघन है। नालंदा में सरस्वती पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग और अवैध शराब ढुलाई का वीडियो सामने आया है। 23 जनवरी को फायरिंग करने वाला युवक गोलू है। जो टुनटुन उर्फ जितेंद्र सिंह का बेटा है। वहीं, 25 जनवरी को शराब ढुलाई का भी मामला है। वीडियो में उसी युवक को देखा जा रहा है, जिसने हर्ष फायरिंग की थी। पहले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरस्वती पूजा पंडाल के पीछे कट्टा लिए एक युवक खड़ा है। आसपास कुछ अन्य युवक भी नशे की हालत में मौजूद हैं, जो गोलू को फायरिंग करने के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं। आपस में गाली गलौज भी कर रहे हैं। वीडियो में युवक को कट्टा ऊपर करके हवा में फायरिंग करने के लिए कहते हुए सुना जा रहे हैं। इसके बाद गोलू हवाई फायरिंग करता है। मामला नालंदा थाना क्षेत्र के पचवाड़ा गांव का है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी एक कार से शराब के कार्टन उतारे जा रहे हैं। वीडियो में फायरिंग करने वाला गोलू अपने हाथों में कार्टन लिए हुए हैं। नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वायरल वीडियो हमें प्राप्त हुआ है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। मामला पूरी तरह स्पष्ट होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि वीडियो में कुछ युवक इकट्ठा होकर हर्ष फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं, जो कानून का उल्लंघन है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *