हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री की धर्मपत्नी का निधन:बेटा पिहोवा से MLA, लग्स इन्फेशन से ठीक होकर लौटी थीं घर, कुरुक्षेत्र में अंतिम संस्कार

हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री की धर्मपत्नी का निधन:बेटा पिहोवा से MLA, लग्स इन्फेशन से ठीक होकर लौटी थीं घर, कुरुक्षेत्र में अंतिम संस्कार

हरियाणा के पूर्व स्पीकर व वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा की धर्मपत्नी और कांग्रेस विधायक मंदीप चट्ठा की मां निर्मलदीप चट्ठा का करीब 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से चल बसीं। परिवार के मुताबिक, उनका हार्ट फेल हो गया, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ दिन पहले ही उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। फेफड़ों में संक्रमण (लंग्स में इन्फेक्शन) की वजह से उन्हें वहां भर्ती करवाया गया था। करीब 10-15 दिन अस्पताल में रहने के बाद उनकी हालत सुधर गई थी। 3 दिन पहले घर लौटीं डॉक्टरों ने उन्हें फिट घोषित कर घर भेज दिया था। घर आकर वे कुछ दिन सामान्य रूप से गुजार रही थीं, लेकिन बीती रात अचानक हालत बिगड़ गई और हार्ट फेल हो गया। यह खबर पूरे परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर लेकर आई है। पिता-पुत्र पिहोवा से विधायक हरमोहिंदर सिंह चठ्ठा हरियाणा की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं। वे 2 बार पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक रहे। हरमोहिंदर सिंह चठ्ठा हरियाणा विधानसभा के स्पीकर भी रहे हैं। वर्तमान में उनके बेटे मंदीप चट्ठा पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। कुरुक्षेत्र में होगा अंतिम संस्कार निर्मलदीप चट्ठा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:00 बजे सेक्टर-5, देवीदासपुरा के श्मशान घाट में किया जाएगा। कांग्रेस के कई बड़े नेता उनको अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *