भिवानी के गांव कितलाना निवासी कितलाना निवासी युवक से मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए एंठने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस एफआईआर दर्ज करके जांच में जुटी हुई है। भिवानी गांव कितलाना निवासी नवीन ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और उसे मर्चेंट नेवी में भर्ती करवाने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह मर्चेंट नेवी में काम करता है, जिसके लिए आरोपी ने साढ़े 4 लाख रुपए मांगे। आरोपी के परिवार के आश्वासन पर पीड़ित ने केसीसी लोन लिया और साढ़े 4 लाख रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने एक ब्लैक लिस्ट कंपनी का पत्र सौंपा और गुजरात के भावनगर में तीन महीने काम करवाया। उन्हें तीन महीने के बदले 9 हजार रुपए दिए। इसके बाद कहा कि उन्हें नवीन की कोई आवश्यकता नहीं है और उसका कार्यकाल पूरा हो गया है। नवीन ने अपने स्तर पर पता किया तो जानकारी मिली कि उसके पैसे एंठे गए हैं। जब आरोपी से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह फिर से एक जहाज में नौकरी दिलवा देगा, लेकिन किसी-न-किसी बहाने से टालता रहा। 15 महीने बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं दिए। इसकी पुलिस को भी शिकायत दी थी। आरोपी ने पैसे लौटाने से भी मना कर दिया। वहीं गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।


