दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक्स हब बनेगा:जमीन अधिग्रहण की मिली स्वीकृति, संजय झा ने की सीएम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक्स हब बनेगा:जमीन अधिग्रहण की मिली स्वीकृति, संजय झा ने की सीएम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

दरभंगा-देर शाम दरभंगा पहुंचे संजय झा, कल सीएम नीतीश देंगे बड़ी सौगातेंएयरपोर्ट के पास बनेगा कार्गो-लॉजिस्टिक्स हब, जनता को देंगे धन्यवाद दरभंगा में जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा देर शाम दरभंगा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित दरभंगा यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संजय झा ने श्यामा मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद जदयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक चर्चा की। संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री दरभंगा हवाई अड्डे का निरीक्षण भी करेंगे और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से दरभंगा एयरपोर्ट के पास कार्गो एवं लॉजिस्टिक्स हब के निर्माण के लिए 50 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने से दरभंगा न केवल हवाई संपर्क का बड़ा केंद्र बनेगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर सृजित होंगे, जिससे मिथिला क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीएम विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे मीडिया से बातचीत में संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दरभंगा पहुंचकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जिले को कई बड़ी सौगातें देंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दरभंगा समेत मिथिला क्षेत्र की जनता ने एनडीए को 10 में से 10 सीटें देकर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मुख्यमंत्री जनता का आभार व्यक्त करेंगे। दरभंगा-देर शाम दरभंगा पहुंचे संजय झा, कल सीएम नीतीश देंगे बड़ी सौगातेंएयरपोर्ट के पास बनेगा कार्गो-लॉजिस्टिक्स हब, जनता को देंगे धन्यवाद दरभंगा में जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा देर शाम दरभंगा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित दरभंगा यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संजय झा ने श्यामा मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद जदयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक चर्चा की। संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री दरभंगा हवाई अड्डे का निरीक्षण भी करेंगे और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से दरभंगा एयरपोर्ट के पास कार्गो एवं लॉजिस्टिक्स हब के निर्माण के लिए 50 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने से दरभंगा न केवल हवाई संपर्क का बड़ा केंद्र बनेगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर सृजित होंगे, जिससे मिथिला क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीएम विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे मीडिया से बातचीत में संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दरभंगा पहुंचकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जिले को कई बड़ी सौगातें देंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दरभंगा समेत मिथिला क्षेत्र की जनता ने एनडीए को 10 में से 10 सीटें देकर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मुख्यमंत्री जनता का आभार व्यक्त करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *