‘मुझे आपके जैसा बनाना है’ सीएम से बोला बच्चा:मंच पर हंसी नही रोक पाए योगी, चॉकलेट देकर किए बातचीत, देखिए VIDEO

‘मुझे आपके जैसा बनाना है’ सीएम से बोला बच्चा:मंच पर हंसी नही रोक पाए योगी, चॉकलेट देकर किए बातचीत, देखिए VIDEO

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान एक मासूम बच्चे का अंदाज़ सभी का दिल जीत ले गया। मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जब 5 साल का बच्चा भगवा रंग की पोशाक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा, तो वहां मौजूद लोग खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाए। बच्चा भगवा कुर्ता-पजामा और गमछा पहने हुए था। मंच पर पहुंचते ही उसने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसका यह अंदाज़ देखकर मुख्यमंत्री योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने बच्चे से मुस्कुराते हुए पूछा, “तुमने मेरा ड्रेस क्यों पहना है?” इस पर बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया, “मुझे आपके जैसे बना है।” बस फिर क्या था, बच्चे की यह बात सुनकर मंच पर मौजूद लोग ठहाका लगाकर हंस पड़े। देखिए 2 तस्वीरें खुद मुख्यमंत्री भी इस मासूम जवाब पर खूब मुस्कुराए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चे को चॉकलेट दी और उससे बातचीत करने लगे। उन्होंने पूछा, “क्या नाम है तुम्हारा, कौन सी क्लास में पढ़ते हो?”
इस पर बच्चे ने जवाब दिया, “मेरा नाम अश्विन है और मैं नर्सरी में पढ़ता हूं।”
करीब 25–30 सेकंड तक सीएम बच्चे से बातचीत करते रहे। उन्होंने उसे मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। बातचीत के बाद बच्चा मंच से उतरकर सीधे अपने परिवार के पास गया और मुख्यमंत्री से मिली चॉकलेट खाने लगा।
विस्तार से पढिए पूरा मामला
सीएम मंगलवार को गोरखपुर स्थित श्री भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। इसी दौरान मंच पर यह 5 साल का बच्चा पहुंच गया। बच्चे का नाम अश्विन त्रिपाठी है। वह गोरखपुर के महावीर पुरम इलाके का रहने वाला है। उसके पिता का नाम शैलेंद्र त्रिपाठी और माता का नाम सीमा शुक्ला है। अश्विन जीएन पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र है।
मंच पर पहुंचते ही अश्विन ने मुख्यमंत्री के पैर छुए और कहा कि वह आपके जैसा बनूंगा। मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत की, उसे चॉकलेट दी और अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह दी। दैनिक भास्कर ने बच्चे से पूछा कि- सीएम क्या बोले: इस पर वो बोला कि वो बोले –“मेरा कपड़ा क्यों पहने हो। क्या नाम है तुम्हारा, अच्छे से पढ़ाई करना।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चे ने एक प्रस्तुति भी दी, जिसमें उसने लोगों से कहा “मै यूपी का सीएम बोल रहा हूं, सड़क पर घर मत बनवाना नहीं तो बुलडोजर चलवा दूंगा।” बच्चे की इस मज़ेदार प्रस्तुति पर पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा और लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *