पानी पटवन के विवाद में रड से मारकर अधेड़ की हत्या, पांच गंभीर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुलिया गांव में रड से मार सुखारी सहनी (50 वर्ष) की हत्या कर दी गई। घटना में उसके परिवार के पांच सदस्य जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने दलबल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के पुत्र सिकन्दर सहनी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने गांव के ही 14 लोगों को आरोपित किया है। आरोपियों में रामएकबाल सहनी, विलास सहनी, राजकुमार सहनी, लालबाबु सहनी, रामाकांत सहनी, गुलाब सहनी, धर्मेंद्र सहनी, रमेश सहनी, रामप्रवेश सहनी, रीमा देवी, प्रमिला देवी, लखिंद्र कुमार, रवि कुमार व मिथुन सहनी है। उसने पुलिस को बताया है कि रामएकबाल सहनी ने गेंहू खेत में पानी पटाने के लिए कहा। समय अभाव के कारण इंकार करते हुए उनसे कहा कि अपने खेत में पटवन के बाद आपके खेत में पानी पटा देंगे। इस बात पर वह नाराज होकर अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुलिया गांव में रड से मार सुखारी सहनी (50 वर्ष) की हत्या कर दी गई। घटना में उसके परिवार के पांच सदस्य जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने दलबल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के पुत्र सिकन्दर सहनी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने गांव के ही 14 लोगों को आरोपित किया है। आरोपियों में रामएकबाल सहनी, विलास सहनी, राजकुमार सहनी, लालबाबु सहनी, रामाकांत सहनी, गुलाब सहनी, धर्मेंद्र सहनी, रमेश सहनी, रामप्रवेश सहनी, रीमा देवी, प्रमिला देवी, लखिंद्र कुमार, रवि कुमार व मिथुन सहनी है। उसने पुलिस को बताया है कि रामएकबाल सहनी ने गेंहू खेत में पानी पटाने के लिए कहा। समय अभाव के कारण इंकार करते हुए उनसे कहा कि अपने खेत में पटवन के बाद आपके खेत में पानी पटा देंगे। इस बात पर वह नाराज होकर अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *