डॉ. खान को हैदराबाद में मिलेगा इंटरनेशनल पेशेंट सेफ्टी अवॉर्ड्स

डॉ. खान को हैदराबाद में मिलेगा इंटरनेशनल पेशेंट सेफ्टी अवॉर्ड्स

भास्कर न्यूज | बाड़मेर डॉ. सालख खान को इंटरनेशनल पेशेंट सेफ्टी अवॉर्ड्स 2026 में हेल्थकेयर डिजिटल इनोवेशन एंड एडॉप्शन श्रेणी का विजेता घोषित किया गया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान उन्हें रोगी सुरक्षा को सुदृढ़ करने, डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के लिए प्रस्तुत पेपर प्रेजेंटेशन व प्रोजेक्ट के आधार पर प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार के लिए विश्वभर के 84 संगठनों से कुल 278 नामांकन प्राप्त हुए थे। बहुस्तरीय अंतरराष्ट्रीय जूरी के कड़े मूल्यांकन के बाद डॉ. खान का चयन किया गया। उनके नवाचारों ने अस्पतालों में उपचार प्रक्रियाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मान हैदराबाद स्थित हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह में विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित प्रतिष्ठित वैश्विक स्वास्थ्य संगठनों के प्रतिनिधि, प्रसिद्ध चिकित्सक, शिक्षाविद और नीति-निर्माता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सालख खान की देश-विदेश के शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों का भी प्रस्ताव है, जिनमें संयुक्त कार्यों को लेकर एमओयू होने की संभावना है। यह उपलब्धि न केवल डॉ. सालख खान, बल्कि कोनरा ग्रामवासियों के लिए भी गर्व का विषय है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *