चंद्रवीर बने एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव

चंद्रवीर बने एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव

भास्कर न्यूज | बाड़मेर/शिव भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शिव निवासी चंद्रवीर परिहार को संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। छात्र हितों और युवाओं की समस्याओं को लेकर लंबे समय से सक्रिय परिहार की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। चंद्रवीर परिहार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे छात्रों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे बाड़मेर जिले की छात्र राजनीति के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *