संविधान और लोकतंत्र आज खतरे में है : भाकपा माले

करोड़ों मतदाताओं के वोट के अधिकार से वंचित करने वाले चुनाव आयोग मतदाता अधिकार दिवस का ढकोसला व संविधान से खिलवाड़ करना बंद करे, लोकतंत्र एवं मताधिकार के लिए संघर्ष तेज करे नारे के साथ भाकपा माले ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले बिहार राज्य कमिटी सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड शिवसागर ने किया। मार्च शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव कॉ भोला राम ने की। सभा को संबोधित करते हुए कामरेड शिवसागर शर्मा ने कहा चुनाव आयोग पूर्ण रूपेण यहां के गरीबों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के नागरिकता छीनकर संविधान से मिले अधिकारों से वंचित कर देश निकाला करने में लगे है। संघ भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग मोदी सरकार के लिए मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़कर चुनाव जीतने का रास्ता साफ कर दिया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है संविधान और लोकतंत्र आज खतरे में है। करोड़ों मतदाताओं के वोट के अधिकार से वंचित करने वाले चुनाव आयोग मतदाता अधिकार दिवस का ढकोसला व संविधान से खिलवाड़ करना बंद करे, लोकतंत्र एवं मताधिकार के लिए संघर्ष तेज करे नारे के साथ भाकपा माले ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले बिहार राज्य कमिटी सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड शिवसागर ने किया। मार्च शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव कॉ भोला राम ने की। सभा को संबोधित करते हुए कामरेड शिवसागर शर्मा ने कहा चुनाव आयोग पूर्ण रूपेण यहां के गरीबों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के नागरिकता छीनकर संविधान से मिले अधिकारों से वंचित कर देश निकाला करने में लगे है। संघ भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग मोदी सरकार के लिए मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़कर चुनाव जीतने का रास्ता साफ कर दिया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है संविधान और लोकतंत्र आज खतरे में है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *