पकरीबरावां में गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

पकरीबरावां | पकरीबरावां में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रंजू कुमारी तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ नेहा कुमारी ने तिरंगा फहराया। पकरीबरावां थाना में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष पौरुष अग्रवाल एवं धमौल थाना में थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। पकरीबरावां | पकरीबरावां में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रंजू कुमारी तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ नेहा कुमारी ने तिरंगा फहराया। पकरीबरावां थाना में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष पौरुष अग्रवाल एवं धमौल थाना में थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *