कैमूर के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत गोबरछ गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी (24) के रूप में हुई है, जो गांव निवासी कामेंद्र साह की पत्नी थीं। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे बीमारी से हुई मौत बता रहा है। ससुराल पक्ष के अनुसार, सोमवार सुबह खुशबू भभुआ इलाज के लिए दवा लेने गई थीं। वापसी पर शाम को उन्होंने बगल के डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाया। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। ससुर विषेसर साह ने बताया कि यह अचानक बीमारी से हुई मौत थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी – मृतका के पिता वहीं, मृतका के पिता शिवनाथ साह, जो नावाडीह गांव (इंद्रपुरी थाना क्षेत्र) के निवासी हैं, ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने जहर देकर हत्या किए जाने का संदेह जताया। पिता ने कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। यदि हत्या साबित हुई तो ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।” मृतका का पति बाहर रहकर करता है कमाई सूचना मिलने के बाद मृतका के पति कर्मेंद्र साह, जो कमाने के लिए बाहर गए हुए थे, घर के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार को परिजनों के पहुंचने पर खुशबू कुमारी का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। कैमूर के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत गोबरछ गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी (24) के रूप में हुई है, जो गांव निवासी कामेंद्र साह की पत्नी थीं। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे बीमारी से हुई मौत बता रहा है। ससुराल पक्ष के अनुसार, सोमवार सुबह खुशबू भभुआ इलाज के लिए दवा लेने गई थीं। वापसी पर शाम को उन्होंने बगल के डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाया। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। ससुर विषेसर साह ने बताया कि यह अचानक बीमारी से हुई मौत थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी – मृतका के पिता वहीं, मृतका के पिता शिवनाथ साह, जो नावाडीह गांव (इंद्रपुरी थाना क्षेत्र) के निवासी हैं, ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने जहर देकर हत्या किए जाने का संदेह जताया। पिता ने कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। यदि हत्या साबित हुई तो ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।” मृतका का पति बाहर रहकर करता है कमाई सूचना मिलने के बाद मृतका के पति कर्मेंद्र साह, जो कमाने के लिए बाहर गए हुए थे, घर के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार को परिजनों के पहुंचने पर खुशबू कुमारी का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


