खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सरकपुर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, वहीं घायल अजय तांती की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में जान गंवाने वाले धर्मेंद्र कुमार (पिता पृथ्वी तांती) और गंभीर रूप से घायल अजय तांती (पिता शनिश्चर तांती) आपस में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एच. एन. शर्मा ने धर्मेंद्र कुमार को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अजय तांती को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दो वर्ष पूर्व इसी स्थान पर उनके छोटे भाई की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार पर गहरा दुख पड़ा है। मौत की पुष्टि के लिए परिजन शव को लेकर एक अन्य अस्पताल भी गए। ”मामले की जांच की जा रही” बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंगलवार देर शाम बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के पनसलवा–बेलदौर पीडब्ल्यूडी सड़क पर रोहियामा पुल से दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित तीखे मोड़ के पास एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और बेकाबू मोटरसाइकिल की टक्कर एक अज्ञात ठेला से हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घायलों की पहचान तेलिहार पंचायत अंतर्गत रामनगर निवासी इंद्रदेव चौधरी के बेटा मिथुन कुमार और भिखारी चौधरी के बेटा गोलू कुमार के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी लाया गया।चिकित्सकों के अनुसार गोलू कुमार का दाहिना पैर घुटने के ऊपर से बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है, जबकि मिथुन कुमार को भी शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलू कुमार का तिलक समारोह मंगलवार को ही संपन्न हुआ था और आगामी 6 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। इस हादसे से परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवक कथित तौर पर शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे, तभी तीखे मोड़ पर सामने आए ठेला से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसों का हॉटस्पॉट बना तीखा मोड़ गौरतलब है कि यह तीखा मोड़ पहले से ही हादसों के लिए कुख्यात रहा है। करीब एक माह पूर्व इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बेलदौर थाना में कार्यरत एक चौकीदार की भी जान इसी मोड़ पर गई थी। इसके बावजूद अब तक न तो गति नियंत्रण के उपाय किए गए हैं और न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सरकपुर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, वहीं घायल अजय तांती की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में जान गंवाने वाले धर्मेंद्र कुमार (पिता पृथ्वी तांती) और गंभीर रूप से घायल अजय तांती (पिता शनिश्चर तांती) आपस में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एच. एन. शर्मा ने धर्मेंद्र कुमार को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अजय तांती को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दो वर्ष पूर्व इसी स्थान पर उनके छोटे भाई की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार पर गहरा दुख पड़ा है। मौत की पुष्टि के लिए परिजन शव को लेकर एक अन्य अस्पताल भी गए। ”मामले की जांच की जा रही” बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंगलवार देर शाम बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के पनसलवा–बेलदौर पीडब्ल्यूडी सड़क पर रोहियामा पुल से दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित तीखे मोड़ के पास एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और बेकाबू मोटरसाइकिल की टक्कर एक अज्ञात ठेला से हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घायलों की पहचान तेलिहार पंचायत अंतर्गत रामनगर निवासी इंद्रदेव चौधरी के बेटा मिथुन कुमार और भिखारी चौधरी के बेटा गोलू कुमार के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी लाया गया।चिकित्सकों के अनुसार गोलू कुमार का दाहिना पैर घुटने के ऊपर से बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है, जबकि मिथुन कुमार को भी शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलू कुमार का तिलक समारोह मंगलवार को ही संपन्न हुआ था और आगामी 6 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। इस हादसे से परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवक कथित तौर पर शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे, तभी तीखे मोड़ पर सामने आए ठेला से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसों का हॉटस्पॉट बना तीखा मोड़ गौरतलब है कि यह तीखा मोड़ पहले से ही हादसों के लिए कुख्यात रहा है। करीब एक माह पूर्व इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बेलदौर थाना में कार्यरत एक चौकीदार की भी जान इसी मोड़ पर गई थी। इसके बावजूद अब तक न तो गति नियंत्रण के उपाय किए गए हैं और न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।


