आजमगढ़ में हर्ष फायरिंग मामले में दर्ज हुआ मुकदमा:पुलिस सतर्क मित्र पर मिली थी शिकायत जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सतर्क मित्र पर प्राप्त शिकायत के आधार पर हर्ष फायरिंग किए जाने के मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। देवगांव कोतवाली के प्रभारी विमल प्रकाश राय ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। आजमगढ़ में 23 जनवरी से पुलिस सतर्क मित्र का शुभारंभ किया गया था। जिसके माध्यम से आम जनता को बताया गया था कि कहीं पर भी आपराधिक गतिविधि होने पर शिकायत की जा सकती है। पुलिस सतर्क मित्र पर शिकायत करने पर शिकायतकर्ता का नाम और मोबाइल नंबर सामने नहीं आएगा। अपराधी प्रवृत्ति का है आरोपी मामले की शिकायत मिलने के बाद जब देवगांव कोतवाली के प्रभारी विमल प्रकाश राय सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के साथ मामले की जांच शुरू की तो या बात सामने आएगी शमशेर यादव अपराधिक प्रवेश का व्यक्ति है उसके विरुद्ध पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं वर्तमान समय में वह ग्राम प्रधान है। आरोपी शमशेर यादव ने अपने पिता हरिहर यादव की डबल बैरल बंदूक को लेकर हर्ष फायर किया था। जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की डबल बैरल बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया इसके साथ ही आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *