बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने 25 जनवरी को पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पार कर रहे घुसपैठिए को गोली मार दी थी। मंगलवार को उसका शव पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया। घुसपैठिया को रविवार देर रात सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में माजरा इलाके से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था। मृतक की पहचान लाहौर निवासी 61 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि BSF ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और अवैध रूप से घुसने की कोशिश करते समय भारतीय सीमा में उनके नागरिक की मौत की जानकारी दी।
भास्कर अपडेट्स:BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव जम्मू सीमा पर रेंजर्स को सौंपा


