नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां बालू लदे ट्रक ने DSP को कुचल दिया। इसके साथ ही लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। NEET स्टूडेंट रेप-मौत, अब तक 16 लोगों का सैंपल लिया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. बालू लदे ट्रक ने DSP को कुचलने की कोशिश की पटना में बालू लदे ट्रक के ड्राइवर ने DSP को कुचलने की कोशिश की। ड्राइवर ने ट्रक DSP की गाड़ी पर चढ़ा दिया। घटना के वक्त दानापुर DSP-2 अमरेंद्र कुमार झा गाड़ी में मौजूद थे। दरअसल, बिहटा में रेलवे ओवरब्रिज पर बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया था। युवक को रौंदने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग रहा था। इस दौरान दानापुर DSP-2 अमरेंद्र कुमार झा की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 2. RJD कार्यकर्ताओं की मेहनत को धोकर बर्बाद कर दिया लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर बिना नाम लिए अपने भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए नेतृत्व की भूमिका और फैसलों पर खुली नाराजगी जताई है। रोहिणी ने X पर लिखा- लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या काम किया है, यह लोकसभा और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ दिखाई देता है।लालू जी और पार्टी के लिए दशकों से संघर्ष कर रहे सच्चे कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज कर धो-पोछ कर पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 3. NEET स्टूडेंट रेप-मौत, अब तक 16 का सैंपल NEET छात्रा रेप मौत केस में अब तक 16 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। FSL की टीम ने बेऊर जेल में शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन का ब्लड सैंपल लिया है। इसके बाद 4 और संदिग्धों को DNA सैंपल के लिए गर्दनीबाग अस्पताल लाया गया। इससे पहले 11 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। मृतिका के मामा ने पुलिस पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामा का कहना है कि SIT की टीम रिश्ते को भी तार तार कर दी है। मामा, भाई, पिता के रिश्ते को इन लोगों ने दागदार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 4. पंचायत भवन की छत पर चढ़ गए CM नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे फेज में CM नीतीश कुमार आज मधुबनी पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पहले जो व्यवस्था थी सबको पता है। लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। क्या हालत थे सभी को पता है। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया सिर्फ परिवार को बढ़ाया। पढ़ाई-लिखाई नहीं थी। बहुत कम पढ़े लिखे लोग रहते थे। वो अपने गड़बड़ी करा तो हटा। इसके बाद अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।उन लोगों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार को आज देख लीजिए 2005 से अब तक क्या हुआ है क्या नहीं सभी को पता है।’ पूरी खबर पढ़ें 5. ‘राजेश राम, अल्लावरू मुर्दाबाद, प्रदेश नेतृत्व चोर है दरभंगा के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के सामने कार्यकर्ता ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज कार्यकर्ता को रोकने की कोशिश की। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के दफ्तर में गहमागहमी की स्थिति दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, संगठन सृजन को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें 6. कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 3 बुलेट्स लगी पूर्णिया में बदमाशों ने मंगलवार को कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की रूप में हुई है। वे शहर के सबसे बड़े मक्का गोदाम के मालिक थे। सूरज हमेशा बंदूकधारी गार्ड के साथ चलते थे। जिस वक्त गोली मारी गई उस वक्त भी उनके साथ गार्ड मौजूद था। कार से उतरने के दौरान बदमाशों ने सूरज पर अंधाधुंध 5 राउंड फायरिंग कीं। पूरी खबर पढ़ें 7. महिला टीचर का सुसाइड, नोट में लिखा-बेटी से मुखाग्नि दिलवाना वैशाली एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें टीचर ने लिखा- ‘मम्मी-पापा सॉरी! मुझे किसी से भी कोई विवाद नहीं है।’ स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कटहरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। घटना जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के सेहान गांव की है। मृतका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज की पत्नी प्रिया भारती के रूप में हुई है। टीचर की 3 महीने की एक बेटी है। पूरी खबर पढ़ें 8. तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बहाने महिला से किया रेप बेगूसराय में एक घर में घुसकर 60 साल के तांत्रिक ने 25 साल की महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया जिसके बाद लोगों ने आरोपी तांत्रिक को पकड़ लिया और पुलिस के आने के बाद उसे सौंप दिया। पूरी खबर पढ़ें 9. फ्लाइट में 25 करोड़ का गांजा लेकर 2000KM का सफर गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 25 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड्स (थाइलैंड का गांजा) के साथ 5 तस्कर पकड़े गए हैं। ये लोग थाई एयर एशिया की फ्लाइट FD-122 से गयाजी एयरपोर्ट पर आए थे। तस्कर थाइलैंड से गयाजी 2000 किलोमीटर कर फ्लाइट से हाइड्रोपोनिक वीड्स ले आए, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं पकड़ा। गयाजी एयरपोर्ट पर ये पकड़े गए। खिलौनों को डिब्बे में तस्करों ने 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स छिपाकर रखी थी। पुलिस की माने तो सभी अंतरराष्ट्रीय तस्कर हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों का सरगना अश्विनी द्विवेदी है, जो यूपी का रहने वाला है। बाकी देश के अलग-अलग राज्यों से हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. चुनाव में किया वादा निभाओ, TRE-4 कैंडिडेट्स का प्रदर्शन पटना में एक बार फिर से TRE-4 के कैंडिडेट्स सड़कों पर हैं। पटना के गांधी मैदान में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। कैंडिडेट्स वैकेंसी निकालने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक वैकेंसी जारी नहीं की गई है। इस दौरान छात्र नेता खुशबू पाठक ने शिक्षा विभाग और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जब भी TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री से सवाल किया जाता है, तो एक ही जवाब मिलता है कि ‘रोस्टर क्लीयरेंस नहीं हुआ है, जल्द वैकेंसी जारी होगी। पूरी खबर पढ़ें 11. 5 डे बैंकिंग की डिमांड को लेकर कर्मियों का प्रोटेस्ट आज 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की देशव्यापी हड़ताल है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने एक दिवसीय बैंक स्ट्राइक का आह्वान किया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं। आर ब्लॉक कैंपस परिसर में तमाम बैंककर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। UFBU में सरकारी बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों की यूनियनें शामिल हैं। इस हड़ताल के कारण कई शहरों और इलाकों में बैंक शाखाएं पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रह सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें 12. पत्नी जेलेस हो, दोस्त की बीवी को लगाया गले बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है। जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को जेलेस फील कराने के लिए अपनी दोस्त की बीवी के साथ गले लगते हुए तस्वीर खिंचवाई। जब पत्नी ने अपने पति की दूसरी औरत की बाहों में तस्वीर देखी तो वह इसका जवाब मांगने अपने ससुराल पहुंची, मगर वहां उसे जलाकर मारने की धमकी दी गई। यह मामला नालंदा के छबीलापुर थाने का है। दोनों की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। पीड़िता ने कहा कि मेरे पिता ने जमीन बेचकर मेरे पति को 6 लाख रुपए रोजगार के लिए दिया था। शादी के 3 महीने बाद से ही मेरे ससुराल वाले मुझे काफी प्रताड़ित करने लगे। पूरी खबर पढ़ें 13. रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी की पटना में मौत पटना के जक्कनपुर स्थित होटल ग्रैंड शिला में सोमवार को ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। वो इंग्लैंड में बिजली विभाग के रिटायर्ड अधिकारी थे। अजय कुमार मूलरूप से नालंदा के रहने वाले थे, लेकिन भारत की नागरिकता छोड़कर ब्रिटिश नागरिकता ली थी। वहां बिजली विभाग में अधिकारी के पद पर थे। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. गणतंत्र दिवस पर जलेबी की लूट, मुखिया ने विरोध किया जहानाबाद जिले के गोनबा पंचायत सरकार भवन में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद मुखिया अमरनाथ सिंह पर हमला किया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जलेबी वितरण के लिए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विवाद किया ऐसा करने से मना करने पर मुखिया पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमरनाथ सिंह को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना की सूचना परस बिगहा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. जिलों में कल मौसम रहेगा सामान्य बिहार के सभी जिलों में कल मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर और सीतामढ़ी में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां बालू लदे ट्रक ने DSP को कुचल दिया। इसके साथ ही लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। NEET स्टूडेंट रेप-मौत, अब तक 16 लोगों का सैंपल लिया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. बालू लदे ट्रक ने DSP को कुचलने की कोशिश की पटना में बालू लदे ट्रक के ड्राइवर ने DSP को कुचलने की कोशिश की। ड्राइवर ने ट्रक DSP की गाड़ी पर चढ़ा दिया। घटना के वक्त दानापुर DSP-2 अमरेंद्र कुमार झा गाड़ी में मौजूद थे। दरअसल, बिहटा में रेलवे ओवरब्रिज पर बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया था। युवक को रौंदने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग रहा था। इस दौरान दानापुर DSP-2 अमरेंद्र कुमार झा की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें 2. RJD कार्यकर्ताओं की मेहनत को धोकर बर्बाद कर दिया लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर बिना नाम लिए अपने भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए नेतृत्व की भूमिका और फैसलों पर खुली नाराजगी जताई है। रोहिणी ने X पर लिखा- लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या काम किया है, यह लोकसभा और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ दिखाई देता है।लालू जी और पार्टी के लिए दशकों से संघर्ष कर रहे सच्चे कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज कर धो-पोछ कर पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 3. NEET स्टूडेंट रेप-मौत, अब तक 16 का सैंपल NEET छात्रा रेप मौत केस में अब तक 16 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। FSL की टीम ने बेऊर जेल में शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन का ब्लड सैंपल लिया है। इसके बाद 4 और संदिग्धों को DNA सैंपल के लिए गर्दनीबाग अस्पताल लाया गया। इससे पहले 11 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। मृतिका के मामा ने पुलिस पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामा का कहना है कि SIT की टीम रिश्ते को भी तार तार कर दी है। मामा, भाई, पिता के रिश्ते को इन लोगों ने दागदार कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 4. पंचायत भवन की छत पर चढ़ गए CM नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे फेज में CM नीतीश कुमार आज मधुबनी पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पहले जो व्यवस्था थी सबको पता है। लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। क्या हालत थे सभी को पता है। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया सिर्फ परिवार को बढ़ाया। पढ़ाई-लिखाई नहीं थी। बहुत कम पढ़े लिखे लोग रहते थे। वो अपने गड़बड़ी करा तो हटा। इसके बाद अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।उन लोगों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार को आज देख लीजिए 2005 से अब तक क्या हुआ है क्या नहीं सभी को पता है।’ पूरी खबर पढ़ें 5. ‘राजेश राम, अल्लावरू मुर्दाबाद, प्रदेश नेतृत्व चोर है दरभंगा के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के सामने कार्यकर्ता ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज कार्यकर्ता को रोकने की कोशिश की। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के दफ्तर में गहमागहमी की स्थिति दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, संगठन सृजन को लेकर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें 6. कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 3 बुलेट्स लगी पूर्णिया में बदमाशों ने मंगलवार को कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की रूप में हुई है। वे शहर के सबसे बड़े मक्का गोदाम के मालिक थे। सूरज हमेशा बंदूकधारी गार्ड के साथ चलते थे। जिस वक्त गोली मारी गई उस वक्त भी उनके साथ गार्ड मौजूद था। कार से उतरने के दौरान बदमाशों ने सूरज पर अंधाधुंध 5 राउंड फायरिंग कीं। पूरी खबर पढ़ें 7. महिला टीचर का सुसाइड, नोट में लिखा-बेटी से मुखाग्नि दिलवाना वैशाली एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें टीचर ने लिखा- ‘मम्मी-पापा सॉरी! मुझे किसी से भी कोई विवाद नहीं है।’ स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कटहरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। घटना जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के सेहान गांव की है। मृतका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज की पत्नी प्रिया भारती के रूप में हुई है। टीचर की 3 महीने की एक बेटी है। पूरी खबर पढ़ें 8. तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बहाने महिला से किया रेप बेगूसराय में एक घर में घुसकर 60 साल के तांत्रिक ने 25 साल की महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया जिसके बाद लोगों ने आरोपी तांत्रिक को पकड़ लिया और पुलिस के आने के बाद उसे सौंप दिया। पूरी खबर पढ़ें 9. फ्लाइट में 25 करोड़ का गांजा लेकर 2000KM का सफर गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 25 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड्स (थाइलैंड का गांजा) के साथ 5 तस्कर पकड़े गए हैं। ये लोग थाई एयर एशिया की फ्लाइट FD-122 से गयाजी एयरपोर्ट पर आए थे। तस्कर थाइलैंड से गयाजी 2000 किलोमीटर कर फ्लाइट से हाइड्रोपोनिक वीड्स ले आए, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं पकड़ा। गयाजी एयरपोर्ट पर ये पकड़े गए। खिलौनों को डिब्बे में तस्करों ने 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स छिपाकर रखी थी। पुलिस की माने तो सभी अंतरराष्ट्रीय तस्कर हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों का सरगना अश्विनी द्विवेदी है, जो यूपी का रहने वाला है। बाकी देश के अलग-अलग राज्यों से हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. चुनाव में किया वादा निभाओ, TRE-4 कैंडिडेट्स का प्रदर्शन पटना में एक बार फिर से TRE-4 के कैंडिडेट्स सड़कों पर हैं। पटना के गांधी मैदान में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। कैंडिडेट्स वैकेंसी निकालने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक वैकेंसी जारी नहीं की गई है। इस दौरान छात्र नेता खुशबू पाठक ने शिक्षा विभाग और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जब भी TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री से सवाल किया जाता है, तो एक ही जवाब मिलता है कि ‘रोस्टर क्लीयरेंस नहीं हुआ है, जल्द वैकेंसी जारी होगी। पूरी खबर पढ़ें 11. 5 डे बैंकिंग की डिमांड को लेकर कर्मियों का प्रोटेस्ट आज 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की देशव्यापी हड़ताल है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने एक दिवसीय बैंक स्ट्राइक का आह्वान किया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं। आर ब्लॉक कैंपस परिसर में तमाम बैंककर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। UFBU में सरकारी बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों की यूनियनें शामिल हैं। इस हड़ताल के कारण कई शहरों और इलाकों में बैंक शाखाएं पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रह सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें 12. पत्नी जेलेस हो, दोस्त की बीवी को लगाया गले बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है। जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को जेलेस फील कराने के लिए अपनी दोस्त की बीवी के साथ गले लगते हुए तस्वीर खिंचवाई। जब पत्नी ने अपने पति की दूसरी औरत की बाहों में तस्वीर देखी तो वह इसका जवाब मांगने अपने ससुराल पहुंची, मगर वहां उसे जलाकर मारने की धमकी दी गई। यह मामला नालंदा के छबीलापुर थाने का है। दोनों की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। पीड़िता ने कहा कि मेरे पिता ने जमीन बेचकर मेरे पति को 6 लाख रुपए रोजगार के लिए दिया था। शादी के 3 महीने बाद से ही मेरे ससुराल वाले मुझे काफी प्रताड़ित करने लगे। पूरी खबर पढ़ें 13. रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी की पटना में मौत पटना के जक्कनपुर स्थित होटल ग्रैंड शिला में सोमवार को ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। वो इंग्लैंड में बिजली विभाग के रिटायर्ड अधिकारी थे। अजय कुमार मूलरूप से नालंदा के रहने वाले थे, लेकिन भारत की नागरिकता छोड़कर ब्रिटिश नागरिकता ली थी। वहां बिजली विभाग में अधिकारी के पद पर थे। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. गणतंत्र दिवस पर जलेबी की लूट, मुखिया ने विरोध किया जहानाबाद जिले के गोनबा पंचायत सरकार भवन में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद मुखिया अमरनाथ सिंह पर हमला किया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जलेबी वितरण के लिए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विवाद किया ऐसा करने से मना करने पर मुखिया पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमरनाथ सिंह को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना की सूचना परस बिगहा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. जिलों में कल मौसम रहेगा सामान्य बिहार के सभी जिलों में कल मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर और सीतामढ़ी में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।


