हवाई फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार:कटिहार में 3 युवकों ने सोशल मीडिया पर VIDEO शेयर किया था, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

हवाई फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार:कटिहार में 3 युवकों ने सोशल मीडिया पर VIDEO शेयर किया था, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

कटिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो बनाकर शेयर करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त किशन सिंह को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह घटना कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है। वायरल वीडियो में एक देसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुए तीन व्यक्ति दिखाई दिए थे। पुलिस ने जांच के बाद हवाई फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान किशन सिंह (26) और उसके सहयोगी बिट्टू कुमार (23) के रूप में की। दोनों दुर्गापुर, वार्ड संख्या-33, थाना नगर, जिला कटिहार के निवासी हैं। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस घटना के संबंध में नगर थाना में कांड संख्या-103/26, दिनांक 25.01.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/27/35 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कटिहार पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-01 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी (SIT) टीम का गठन किया। गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त किशन सिंह को दुर्गापुर, वार्ड संख्या-33, थाना नगर, जिला कटिहार से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। कटिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो बनाकर शेयर करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त किशन सिंह को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह घटना कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है। वायरल वीडियो में एक देसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुए तीन व्यक्ति दिखाई दिए थे। पुलिस ने जांच के बाद हवाई फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान किशन सिंह (26) और उसके सहयोगी बिट्टू कुमार (23) के रूप में की। दोनों दुर्गापुर, वार्ड संख्या-33, थाना नगर, जिला कटिहार के निवासी हैं। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस घटना के संबंध में नगर थाना में कांड संख्या-103/26, दिनांक 25.01.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/27/35 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कटिहार पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-01 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी (SIT) टीम का गठन किया। गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त किशन सिंह को दुर्गापुर, वार्ड संख्या-33, थाना नगर, जिला कटिहार से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *