पुरनहिया प्रखंड में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन को लेकर प्रशिक्षण:पंचायत सचिवों और ऑपरेटरों को जानकारी दी गई

पुरनहिया प्रखंड में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन को लेकर प्रशिक्षण:पंचायत सचिवों और ऑपरेटरों को जानकारी दी गई

शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को जीवन अंक सांख्यिकी से संबंधित एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए था। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार शुक्ला और प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार राम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म और मृत्यु ग्रामीण) ने इसकी अध्यक्षता की। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जन्म और मृत्यु रजिस्ट्री अधिनियम 1969 तथा उस पर आधारित बिहार जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण द्वितीय संशोधन नियमावली 2025 के तहत विभिन्न स्तरों पर रजिस्ट्रीकरण कार्य के संपादन हेतु अधिसूचित रजिस्टरों और संबंधित कर्मियों की क्षमता बढ़ाना था। एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव सह रजिस्ट्रार, सभी पंचायत के कार्यपालक सहायक, डेटा एंट्री ऑपरेटर और स्वास्थ्य संस्थानों में जन्म-मृत्यु के निबंध कार्य में संलग्न ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया गया। शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को जीवन अंक सांख्यिकी से संबंधित एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए था। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार शुक्ला और प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार राम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म और मृत्यु ग्रामीण) ने इसकी अध्यक्षता की। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जन्म और मृत्यु रजिस्ट्री अधिनियम 1969 तथा उस पर आधारित बिहार जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण द्वितीय संशोधन नियमावली 2025 के तहत विभिन्न स्तरों पर रजिस्ट्रीकरण कार्य के संपादन हेतु अधिसूचित रजिस्टरों और संबंधित कर्मियों की क्षमता बढ़ाना था। एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव सह रजिस्ट्रार, सभी पंचायत के कार्यपालक सहायक, डेटा एंट्री ऑपरेटर और स्वास्थ्य संस्थानों में जन्म-मृत्यु के निबंध कार्य में संलग्न ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *