बेतिया के राज कचहरी मैदान में भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान के चौथे दिन सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने इस दौरान प्रदर्शनी और विभिन्न ऑन-स्पॉट स्टॉलों का अवलोकन किया। पांच दिवसीय इस अभियान के तहत केंद्रीय योजनाओं पर आधारित क्विज, परिचर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी और डीडी न्यूज पटना के समाचार संपादक जावेद अंसारी ने विधायक समृद्ध वर्मा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां बताईं
अपने संबोधन में विधायक वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का विजन पारदर्शी शासन, रोजगार सृजन और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर सरस्वती शिशु एवं बालिका विद्यालय, बेतिया की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आयोजित जागरूकता क्विज में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभागीय कलाकारों ने लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति और जादूगर ए. के. सरकार के जादू शो के माध्यम से भी जन जागरूकता फैलाई। अभियान 24 से 28 जनवरी तक आयोजित
सीबीसी, सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने बताया कि यह अभियान 24 से 28 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन 28 जनवरी को होगा। इस दौरान डाक विभाग द्वारा आधार सुधार और डाक बीमा सहित विभिन्न ऑन-स्पॉट सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। बेतिया के राज कचहरी मैदान में भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान के चौथे दिन सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने इस दौरान प्रदर्शनी और विभिन्न ऑन-स्पॉट स्टॉलों का अवलोकन किया। पांच दिवसीय इस अभियान के तहत केंद्रीय योजनाओं पर आधारित क्विज, परिचर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी और डीडी न्यूज पटना के समाचार संपादक जावेद अंसारी ने विधायक समृद्ध वर्मा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां बताईं
अपने संबोधन में विधायक वर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का विजन पारदर्शी शासन, रोजगार सृजन और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर सरस्वती शिशु एवं बालिका विद्यालय, बेतिया की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आयोजित जागरूकता क्विज में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभागीय कलाकारों ने लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति और जादूगर ए. के. सरकार के जादू शो के माध्यम से भी जन जागरूकता फैलाई। अभियान 24 से 28 जनवरी तक आयोजित
सीबीसी, सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने बताया कि यह अभियान 24 से 28 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन 28 जनवरी को होगा। इस दौरान डाक विभाग द्वारा आधार सुधार और डाक बीमा सहित विभिन्न ऑन-स्पॉट सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।