नौबतपुर में कांग्रेस UGC का करेगी विरोध:राज्यसभा सांसद बोले- छात्रों के बीच जाति की राजनीति उचित नहीं

नौबतपुर में कांग्रेस UGC का करेगी विरोध:राज्यसभा सांसद बोले- छात्रों के बीच जाति की राजनीति उचित नहीं

देश में UGC लागू होने के बाद से माहौल बदला हुआ है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो कुछ समर्थन। इसी बीच नौबतपुर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी। शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक दरअसल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह मंगलवार को डिहरा स्थित​​​​​​​ एक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।​​​​​​​ इसी दौरान जब उनसे UGC​​​​​​​ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस कानून के कई प्रावधान शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी स्तर पर कानून का विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है। कांग्रेस उन सभी प्रावधानों का विरोध करेगी जो छात्र, शिक्षक और शिक्षा संस्थानों के हित के खिलाफ होंगे।​​​​​​​ बदलाव संगठनात्मक प्रक्रिया डॉ. सिंह ने जाति की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जाति की बात राजनीतिज्ञों के बीच तो ठीक है, लेकिन छात्रों के बीच जाति की राजनीति उचित नहीं है। वहीं, बिहार कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व के बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने इसे एक सामान्य संगठनात्मक प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में समय-समय पर नेतृत्व में बदलाव होते रहते हैं और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है। कार्यक्रम को लेकर क्या कहा ? कार्यक्रम के दौरान डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ाना बेहद जरूरी है। ऐसे संस्थान समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। देश में UGC लागू होने के बाद से माहौल बदला हुआ है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो कुछ समर्थन। इसी बीच नौबतपुर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी। शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक दरअसल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह मंगलवार को डिहरा स्थित​​​​​​​ एक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।​​​​​​​ इसी दौरान जब उनसे UGC​​​​​​​ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस कानून के कई प्रावधान शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी स्तर पर कानून का विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है। कांग्रेस उन सभी प्रावधानों का विरोध करेगी जो छात्र, शिक्षक और शिक्षा संस्थानों के हित के खिलाफ होंगे।​​​​​​​ बदलाव संगठनात्मक प्रक्रिया डॉ. सिंह ने जाति की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जाति की बात राजनीतिज्ञों के बीच तो ठीक है, लेकिन छात्रों के बीच जाति की राजनीति उचित नहीं है। वहीं, बिहार कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व के बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने इसे एक सामान्य संगठनात्मक प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में समय-समय पर नेतृत्व में बदलाव होते रहते हैं और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है। कार्यक्रम को लेकर क्या कहा ? कार्यक्रम के दौरान डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ाना बेहद जरूरी है। ऐसे संस्थान समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *