मनाली में टूरिस्टों के साथ हाथापाई:गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, होटल में ठहरे लोगों ने बनाया वीडियो, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

मनाली में टूरिस्टों के साथ हाथापाई:गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, होटल में ठहरे लोगों ने बनाया वीडियो, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में पर्यटकों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पर्यटकों से मारपीट की जा रही है। यह घटना सोमवार देर रात गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्थानीय लोग पर्यटकों के साथ हाथापाई कर रहे हैं। होटल में ठहरे कुछ लोगों द्वारा यह वीडियो बनाया गया है। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। हालांकि मड़नाली पुलिस में मारपीट को लेकर ऐसा कोई मामला पंजीकृत नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी पुलिस वीडियो के आधार पर शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मनाली पुलिस उपाधीक्षक केडी शर्मा का कहना है कि पुलिस पर्यटकों के साथ हुई घटना की वायरल वीडियो और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है । कारोबारियों ने की आलोचना मनाली में पर्यटकों के साथ हुई मारपीट की घटना की टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन मनाली सहित होटल एसोसिएशन मनाली और व्यापार मंडल मनाली ने कड़ी आलोचना करते हुए पुलिस से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कहना है कि मनाली जैसी देवभूमि में पर्यटकों के साथ ऐसी घटना निंदनीय है ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *