खगड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गोगरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गोगरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि फतेहपुर से भूरिया दियारा जाने वाले मार्ग पर दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल उस मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। लोडेड देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस बरामद
वाहन जांच के दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस बल की तत्परता से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर MBLHA10EWCHC2306) बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान अमोद कुमार (18 वर्ष), पिता प्रभु यादव, निवासी बरैठा पंचखुटी टोला, थाना गोगरी, और चंदन कुमार (23 वर्ष), पिता स्वर्गीय विकास यादव, निवासी बरैठा, थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा
इस मामले में गोगरी थाना में कांड संख्या 28/26, दिनांक 26 जनवरी 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B) a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। डीएसपी गोगरी साक्षी कुमारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर हथियार तस्करों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गोगरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों को गिरफ्तार किया है। खगड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गोगरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गोगरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि फतेहपुर से भूरिया दियारा जाने वाले मार्ग पर दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल उस मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। लोडेड देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस बरामद
वाहन जांच के दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस बल की तत्परता से दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर MBLHA10EWCHC2306) बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान अमोद कुमार (18 वर्ष), पिता प्रभु यादव, निवासी बरैठा पंचखुटी टोला, थाना गोगरी, और चंदन कुमार (23 वर्ष), पिता स्वर्गीय विकास यादव, निवासी बरैठा, थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा
इस मामले में गोगरी थाना में कांड संख्या 28/26, दिनांक 26 जनवरी 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B) a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। डीएसपी गोगरी साक्षी कुमारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर हथियार तस्करों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गोगरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों को गिरफ्तार किया है।