जमुई जिले में प्रेम विवाह के बाद एक युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। खैरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की खुशबू कुमारी ने जिला प्रशासन और पुलिस से अपनी तथा ससुराल पक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। खुशबू कुमारी ने बताया कि वह बालिग है और उसने स्वेच्छा से 24 जनवरी 2026 को वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में सनोज कुमार यादव से हिंदू रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विवाह बिना किसी दबाव या दहेज के हुआ है और इसके कानूनी दस्तावेज भी उपलब्ध हैं। प्रेम विवाह से भाई और पिता नाराज हैं
युवती के अनुसार, वह अपने पति के साथ सामान्य दांपत्य जीवन बिता रही है, लेकिन प्रेम विवाह के कारण उसके पिता और भाई नाराज हैं। वे लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे उसे किसी अप्रिय घटना की आशंका है। ससुराल वालों ने मांगी तत्काल सुरक्षा
उल्लेखनीय है कि खुशबू कुमारी स्वयं गृह रक्षा वाहिनी की सिपाही हैं और उनका मुख्यालय आरक्षी केंद्र जमुई है। इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ी है, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है। युवती ने प्रशासन से मांग की है कि उसे और उसके ससुराल वालों को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। जमुई जिले में प्रेम विवाह के बाद एक युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। खैरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की खुशबू कुमारी ने जिला प्रशासन और पुलिस से अपनी तथा ससुराल पक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। खुशबू कुमारी ने बताया कि वह बालिग है और उसने स्वेच्छा से 24 जनवरी 2026 को वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में सनोज कुमार यादव से हिंदू रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विवाह बिना किसी दबाव या दहेज के हुआ है और इसके कानूनी दस्तावेज भी उपलब्ध हैं। प्रेम विवाह से भाई और पिता नाराज हैं
युवती के अनुसार, वह अपने पति के साथ सामान्य दांपत्य जीवन बिता रही है, लेकिन प्रेम विवाह के कारण उसके पिता और भाई नाराज हैं। वे लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे उसे किसी अप्रिय घटना की आशंका है। ससुराल वालों ने मांगी तत्काल सुरक्षा
उल्लेखनीय है कि खुशबू कुमारी स्वयं गृह रक्षा वाहिनी की सिपाही हैं और उनका मुख्यालय आरक्षी केंद्र जमुई है। इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ी है, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है। युवती ने प्रशासन से मांग की है कि उसे और उसके ससुराल वालों को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।


