पटना में एक बार फिर से TER-4 के कैंडिडेट्स सड़कों पर हैं। पटना के गांधी मैदान में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। कैंडिडेट्स वैकेंसी निकालने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक वैकेंसी जारी नहीं की गई है। इस दौरान छात्र नेता खुशबू पाठक ने शिक्षा विभाग और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जब भी TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री से सवाल किया जाता है, तो एक ही जवाब मिलता है कि ‘रोस्टर क्लीयरेंस नहीं हुआ है, जल्द वैकेंसी जारी होगी। चुनाव से पहले लगातार वैकेंसी जारी करने की बात कही जाती रही, लेकिन अब चुनाव खत्म हुए कई महीने बीत चुके हैं, इसके बावजूद TRE-4 की अधिसूचना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का वैकेंसी शीघ्र जारी वाला बयान कब खत्म होगा, यह समझ से बाहर है।’ कैंडिडेट्स के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… बजट सत्र के दौरान आंदोलन की चेतावनी छात्र नेता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि, ‘अगर सरकार ने जल्द TRE-4 की वैकेंसी जारी नहीं की, तो आने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। हजारों अभ्यर्थी वर्षों से तैयारी कर रहे हैं और बार-बार की देरी से उनका भविष्य अधर में लटक गया है।’ शिक्षा मंत्री का पक्ष वहीं, शिक्षा मंत्री ने कुछ दिन पहले दैनिक भास्कर से बातचीत में TRE-4 को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां दो वर्षों में 2.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की गई हो। अब तक शिक्षकों की नियुक्ति और तबादलों पर कोई सवाल नहीं उठा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह प्राइवेट स्कूल की नियुक्ति नहीं है, बल्कि सरकारी प्रक्रिया है, जिसमें रोस्टर क्लियरेंस जरूरी होता है। रोस्टर क्लियरेंस देरी की वजह शिक्षा मंत्री के अनुसार, चुनाव के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई है। फिलहाल आधे जिलों का रोस्टर क्लियरेंस आ चुका है, जबकि बाकी जिलों का इंतजार है। रोस्टर मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग भी प्रक्रिया में शामिल होता है, ताकि आरक्षण नियमों का पालन हो सके। 25 हजार पदों पर भर्ती की संभावना शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि इस बार करीब 25 हजार पदों पर भर्ती होने की संभावना है। किस विषय में कितनी जरूरत है, इसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि जनवरी के बाद TRE-4 की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पटना में एक बार फिर से TER-4 के कैंडिडेट्स सड़कों पर हैं। पटना के गांधी मैदान में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। कैंडिडेट्स वैकेंसी निकालने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक वैकेंसी जारी नहीं की गई है। इस दौरान छात्र नेता खुशबू पाठक ने शिक्षा विभाग और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जब भी TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री से सवाल किया जाता है, तो एक ही जवाब मिलता है कि ‘रोस्टर क्लीयरेंस नहीं हुआ है, जल्द वैकेंसी जारी होगी। चुनाव से पहले लगातार वैकेंसी जारी करने की बात कही जाती रही, लेकिन अब चुनाव खत्म हुए कई महीने बीत चुके हैं, इसके बावजूद TRE-4 की अधिसूचना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का वैकेंसी शीघ्र जारी वाला बयान कब खत्म होगा, यह समझ से बाहर है।’ कैंडिडेट्स के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… बजट सत्र के दौरान आंदोलन की चेतावनी छात्र नेता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि, ‘अगर सरकार ने जल्द TRE-4 की वैकेंसी जारी नहीं की, तो आने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। हजारों अभ्यर्थी वर्षों से तैयारी कर रहे हैं और बार-बार की देरी से उनका भविष्य अधर में लटक गया है।’ शिक्षा मंत्री का पक्ष वहीं, शिक्षा मंत्री ने कुछ दिन पहले दैनिक भास्कर से बातचीत में TRE-4 को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां दो वर्षों में 2.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की गई हो। अब तक शिक्षकों की नियुक्ति और तबादलों पर कोई सवाल नहीं उठा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह प्राइवेट स्कूल की नियुक्ति नहीं है, बल्कि सरकारी प्रक्रिया है, जिसमें रोस्टर क्लियरेंस जरूरी होता है। रोस्टर क्लियरेंस देरी की वजह शिक्षा मंत्री के अनुसार, चुनाव के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई है। फिलहाल आधे जिलों का रोस्टर क्लियरेंस आ चुका है, जबकि बाकी जिलों का इंतजार है। रोस्टर मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग भी प्रक्रिया में शामिल होता है, ताकि आरक्षण नियमों का पालन हो सके। 25 हजार पदों पर भर्ती की संभावना शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि इस बार करीब 25 हजार पदों पर भर्ती होने की संभावना है। किस विषय में कितनी जरूरत है, इसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि जनवरी के बाद TRE-4 की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


