मुजफ्फरपुर में डायल 112 के सैप जवान धीरज कुमार सिंह (46) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह देर रात ड्यूटी से लौटने के बाद अपने घर में मृत पाए गए। धीरज कुमार सिंह सदर थाना में तैनात थे। धीरज कुमार सिंह शनिवार रात करीब 10:30 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर बीबीगंज, चित्रगुप्तपुरी स्थित निजी आवास लौटे थे। खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। रविवार सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें जगाने गईं, तो उन्होंने धीरज को अचेत अवस्था में पाया। पत्नी के कई प्रयासों के बाद भी जब धीरज कुमार सिंह के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। धीरज कुमार सिंह मूल रूप से वैशाली जिले के भगवानपुर के निवासी थे। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बिहार पुलिस की डायल 112 सेवा में सैप जवान के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। मुजफ्फरपुर में वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। हार्ट अटैक की आशंका, FSL टीम ने की जांच घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की बारीकी से जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह मामला हृदयाघात (हार्ट अटैक) का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।” साथी पुलिसकर्मियों में मायूसी धीरज कुमार सिंह की अचानक मृत्यु से सदर थाने और डायल 112 टीम के उनके साथियों में शोक की लहर है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर में डायल 112 के सैप जवान धीरज कुमार सिंह (46) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह देर रात ड्यूटी से लौटने के बाद अपने घर में मृत पाए गए। धीरज कुमार सिंह सदर थाना में तैनात थे। धीरज कुमार सिंह शनिवार रात करीब 10:30 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर बीबीगंज, चित्रगुप्तपुरी स्थित निजी आवास लौटे थे। खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। रविवार सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें जगाने गईं, तो उन्होंने धीरज को अचेत अवस्था में पाया। पत्नी के कई प्रयासों के बाद भी जब धीरज कुमार सिंह के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। धीरज कुमार सिंह मूल रूप से वैशाली जिले के भगवानपुर के निवासी थे। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बिहार पुलिस की डायल 112 सेवा में सैप जवान के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। मुजफ्फरपुर में वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। हार्ट अटैक की आशंका, FSL टीम ने की जांच घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की बारीकी से जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह मामला हृदयाघात (हार्ट अटैक) का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।” साथी पुलिसकर्मियों में मायूसी धीरज कुमार सिंह की अचानक मृत्यु से सदर थाने और डायल 112 टीम के उनके साथियों में शोक की लहर है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


