पूर्णिया में कारोबारी की गोली मारकर हत्या:गाड़ी से उतरते ही बरसाईं गोलियां, 3 बुलेट्स लगी, बचाने दौड़े गार्ड और भाई पर भी फायरिंग

पूर्णिया में कारोबारी की गोली मारकर हत्या:गाड़ी से उतरते ही बरसाईं गोलियां, 3 बुलेट्स लगी, बचाने दौड़े गार्ड और भाई पर भी फायरिंग

पूर्णिया में बदमाशों ने मंगलवार को कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूरज बिहारी की रूप में हुई है। वे शहर के सबसे बड़े मक्का गोदाम के मालिक थे। अपनी कार से उतरने के दौरान बदमाशों ने सूरज पर अंधाधुंध 5 राउंड फायरिंग कीं। इनमें 3 गोलियां सूरज को लगीं। उनके साथ मौजूद प्राइवेट गार्ड और फुफेरे भाई बचाने दौड़े तो उन पर भी फायरिंग की गई। दोनों जान बचाकर भागे। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास की है। मर्डर का आरोप नेवालाल चौक के रहने वाले दो भाई ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह पर हैं। दोनों स्मैक का गिरोह चलाते हैं। वारदात के बाद से दोनों गिरोह के बदमाशों के साथ फरार हैं। खबर अपडेट की जा रही है… पूर्णिया में बदमाशों ने मंगलवार को कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूरज बिहारी की रूप में हुई है। वे शहर के सबसे बड़े मक्का गोदाम के मालिक थे। अपनी कार से उतरने के दौरान बदमाशों ने सूरज पर अंधाधुंध 5 राउंड फायरिंग कीं। इनमें 3 गोलियां सूरज को लगीं। उनके साथ मौजूद प्राइवेट गार्ड और फुफेरे भाई बचाने दौड़े तो उन पर भी फायरिंग की गई। दोनों जान बचाकर भागे। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास की है। मर्डर का आरोप नेवालाल चौक के रहने वाले दो भाई ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह पर हैं। दोनों स्मैक का गिरोह चलाते हैं। वारदात के बाद से दोनों गिरोह के बदमाशों के साथ फरार हैं। खबर अपडेट की जा रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *