जहानाबाद में बैंक कर्मियों की हड़ताल:5 दिन वर्किंग डे की मांग पर कामकाज ठप, लोगों को हो रही परेशानी

जहानाबाद में बैंक कर्मियों की हड़ताल:5 दिन वर्किंग डे की मांग पर कामकाज ठप, लोगों को हो रही परेशानी

जहानाबाद में बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल की। इस हड़ताल के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि लगातार चार दिनों से बैंक बंद हैं। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बैंकों में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील कर रहे हैं। बैंक कर्मियों के अनुसार, पूरे विश्व और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में भी पांच दिन का कार्य सप्ताह होता है, लेकिन वाणिज्यिक बैंकों में छह दिन काम कराया जाता है। कुमार राजीव रंजन ने बताया कि पहले भी इस संबंध में हड़ताल हुई थी और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने का समझौता हुआ था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। बैंक आकर वापस लौट रहे लोग लगातार बैंक बंद रहने से ग्राहकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश था, सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण सरकारी कार्यालय बंद थे, और मंगलवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण लगातार बैंकिंग सेवाएं बाधित रहीं। कई ग्राहक बैंक आकर वापस लौट रहे हैं। बैंक कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस हड़ताल के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे। जहानाबाद में बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल की। इस हड़ताल के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि लगातार चार दिनों से बैंक बंद हैं। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बैंकों में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील कर रहे हैं। बैंक कर्मियों के अनुसार, पूरे विश्व और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में भी पांच दिन का कार्य सप्ताह होता है, लेकिन वाणिज्यिक बैंकों में छह दिन काम कराया जाता है। कुमार राजीव रंजन ने बताया कि पहले भी इस संबंध में हड़ताल हुई थी और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने का समझौता हुआ था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। बैंक आकर वापस लौट रहे लोग लगातार बैंक बंद रहने से ग्राहकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश था, सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण सरकारी कार्यालय बंद थे, और मंगलवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण लगातार बैंकिंग सेवाएं बाधित रहीं। कई ग्राहक बैंक आकर वापस लौट रहे हैं। बैंक कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस हड़ताल के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *