मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 फरवरी को कोडरमा आएंगे:मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 फरवरी को कोडरमा आएंगे:मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

झारखंड के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मंगलवार को कोडरमा पहुंचे। उनका यह दौरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 5 फरवरी को होने वाले संभावित कोडरमा दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री सोनू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हालिया विदेश दौरे को झारखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बुधवार शाम तक रांची लौट आएंगे। दावोस सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मुख्यमंत्री ने विदेशी निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। मंत्री के अनुसार, विदेशी निवेशक राज्य में निवेश के लिए उत्सुक दिखे हैं और कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर उनके साथ रणनीति तैयार की गई है। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को लेकर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री सोनू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने 11 साल के शासनकाल के दौरान किए गए विदेश दौरों का हिसाब देना चाहिए। निकाय चुनाव को लेकर संभावित घोषणा पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इन चुनावों से न केवल सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा, बल्कि शहरी सरकारों के गठन से राज्य में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री का संभावित कोडरमा दौरा 5 फरवरी को निर्धारित है। मंत्री सोनू इसी दौरे की समीक्षा के लिए कोडरमा पहुंचे हैं और अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोडरमा पहुंचने पर सर्किट हाउस में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का स्वागत किया। झारखंड के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मंगलवार को कोडरमा पहुंचे। उनका यह दौरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 5 फरवरी को होने वाले संभावित कोडरमा दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री सोनू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हालिया विदेश दौरे को झारखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बुधवार शाम तक रांची लौट आएंगे। दावोस सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मुख्यमंत्री ने विदेशी निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। मंत्री के अनुसार, विदेशी निवेशक राज्य में निवेश के लिए उत्सुक दिखे हैं और कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर उनके साथ रणनीति तैयार की गई है। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को लेकर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री सोनू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने 11 साल के शासनकाल के दौरान किए गए विदेश दौरों का हिसाब देना चाहिए। निकाय चुनाव को लेकर संभावित घोषणा पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि इन चुनावों से न केवल सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा, बल्कि शहरी सरकारों के गठन से राज्य में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री का संभावित कोडरमा दौरा 5 फरवरी को निर्धारित है। मंत्री सोनू इसी दौरे की समीक्षा के लिए कोडरमा पहुंचे हैं और अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोडरमा पहुंचने पर सर्किट हाउस में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का स्वागत किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *