जमुई में पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट:3 घायल, इलाके में अफरा-तफरी, पुलिस बोली- दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही

जमुई में पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट:3 घायल, इलाके में अफरा-तफरी, पुलिस बोली- दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही

जमुई नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला में नाली का पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से राजू रावत की पत्नी पार्वती देवी और उनके पुत्र राजेश शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से बालगोविंद मिश्रा के पुत्र अंशु कुमार को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद की तस्वीरें… मोहल्ले में हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल
घायल पार्वती देवी ने आरोप लगाया कि उनके घर के आगे नाली में पानी गिराने को लेकर अक्सर गाली-गलौज और विवाद होता रहता है। उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने उनके और उनके पुत्र के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें चोटें आईं। दूसरी ओर, घायल अंशु कुमार ने आरोप लगाया कि पहले उनके साथ गाली-गलौज की जा रही थी। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना के कारण मोहल्ले में काफी देर तक हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमुई नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला में नाली का पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से राजू रावत की पत्नी पार्वती देवी और उनके पुत्र राजेश शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से बालगोविंद मिश्रा के पुत्र अंशु कुमार को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद की तस्वीरें… मोहल्ले में हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल
घायल पार्वती देवी ने आरोप लगाया कि उनके घर के आगे नाली में पानी गिराने को लेकर अक्सर गाली-गलौज और विवाद होता रहता है। उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने उनके और उनके पुत्र के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें चोटें आईं। दूसरी ओर, घायल अंशु कुमार ने आरोप लगाया कि पहले उनके साथ गाली-गलौज की जा रही थी। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना के कारण मोहल्ले में काफी देर तक हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *