गिरिडीह में नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ रेप:जतरा मेला देख लौट रही थी दोनों, विरोध करने पर साथी को पीटा

गिरिडीह में नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ रेप:जतरा मेला देख लौट रही थी दोनों, विरोध करने पर साथी को पीटा

गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड में जतरा मेला देखकर लौट रही दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां अपने गांव के परिचितों के साथ मेला घूमने गई थीं, लेकिन भीड़ में वे अपने समूह से बिछड़ गईं। इसके बाद वे अपने एक परिचित युवक के साथ पैदल ही घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में 6-7 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले लड़कियों के साथ चल रहे युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे मौके से भगा दिया। इसके बाद दोनों नाबालिगों को जबरन पास के खेत में ले जाकर बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस महकमे में हड़कंप, कार्रवाई के निर्देश जैसे ही इस घटना की सूचना हरलाडीह ओपी पुलिस को मिली, महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार महिला पुलिसकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित बच्चियों से घटना का पूरा विवरण लिया और उनका मेडिकल कराया जा रहा है। जांच टीम ने उस युवक से भी गहन पूछताछ की है जिसे आरोपियों ने पीटा था। एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के ग्रामीणों से भी इनपुट लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है। पुलिस की कई टीमें संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों की पहचान लगभग की जा चुकी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों के लोकेशन को ट्रैक कर रही है। गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड में जतरा मेला देखकर लौट रही दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां अपने गांव के परिचितों के साथ मेला घूमने गई थीं, लेकिन भीड़ में वे अपने समूह से बिछड़ गईं। इसके बाद वे अपने एक परिचित युवक के साथ पैदल ही घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में 6-7 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले लड़कियों के साथ चल रहे युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे मौके से भगा दिया। इसके बाद दोनों नाबालिगों को जबरन पास के खेत में ले जाकर बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस महकमे में हड़कंप, कार्रवाई के निर्देश जैसे ही इस घटना की सूचना हरलाडीह ओपी पुलिस को मिली, महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार महिला पुलिसकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित बच्चियों से घटना का पूरा विवरण लिया और उनका मेडिकल कराया जा रहा है। जांच टीम ने उस युवक से भी गहन पूछताछ की है जिसे आरोपियों ने पीटा था। एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के ग्रामीणों से भी इनपुट लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है। पुलिस की कई टीमें संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों की पहचान लगभग की जा चुकी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों के लोकेशन को ट्रैक कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *