बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत एक सरकारी विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब झंडे के पाइप से अचानक एक विषैला सांप निकल आया। इस घटना का वीडियो मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तिरंगा झंडा फहराने के बाद लोग घबराहट में झंडे के पाइप को नीचे गिरा देते हैं और लाठी-डंडे से सांप को मारने लगते हैं। इस दौरान तिरंगे झंडे को नीचे गिराए जाने से उसका अपमान भी हुआ,जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।जिसमें तिरंगे के साथ हुई लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चिलकावर-असौता पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय असौता में 26 जनवरी को शिक्षकों द्वारा धूमधाम से झंडोतोलन किया गया। कार्यक्रम के बाद गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रसाद का वितरण किया गया और इसके पश्चात सभी शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें… लोगों ने झंडे के पाइप को नीचे गिरा दिया
विद्यालय परिसर में कुछ स्कूली बच्चे मौजूद थे।इसी दौरान अचानक झंडे के पाइप के ऊपरी हिस्से से एक सांप निकलता दिखाई दिया। सांप को देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया,जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। देखते ही देखते भय और हड़बड़ी के माहौल में लोगों ने झंडे के पाइप को नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडे से सांप को मारने लगे। इस दौरान तिरंगा झंडा जमीन पर गिर गया,जिससे राष्ट्रीय ध्वज के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप को मारने की कोशिश के दौरान तिरंगे का अपमान हुआ,जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बांस और पाइप की सफाई होनी चाहिए
अंततः ग्रामीणों ने सांप को मार दिया और बाद में लोहे के पाइप के सहारे तिरंगे को फिर से खड़ा किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि झंडोतोलन से पहले बांस और पाइप की अच्छी तरह जांच और सफाई होनी चाहिए थी, ताकि इस तरह की घटना से बचा जा सके। हालांकि इस घटना को लेकर अब तिरंगे के सम्मान को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।कई लोग ऐसे मामलों में प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत एक सरकारी विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब झंडे के पाइप से अचानक एक विषैला सांप निकल आया। इस घटना का वीडियो मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तिरंगा झंडा फहराने के बाद लोग घबराहट में झंडे के पाइप को नीचे गिरा देते हैं और लाठी-डंडे से सांप को मारने लगते हैं। इस दौरान तिरंगे झंडे को नीचे गिराए जाने से उसका अपमान भी हुआ,जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।जिसमें तिरंगे के साथ हुई लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चिलकावर-असौता पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय असौता में 26 जनवरी को शिक्षकों द्वारा धूमधाम से झंडोतोलन किया गया। कार्यक्रम के बाद गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रसाद का वितरण किया गया और इसके पश्चात सभी शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें… लोगों ने झंडे के पाइप को नीचे गिरा दिया
विद्यालय परिसर में कुछ स्कूली बच्चे मौजूद थे।इसी दौरान अचानक झंडे के पाइप के ऊपरी हिस्से से एक सांप निकलता दिखाई दिया। सांप को देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया,जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। देखते ही देखते भय और हड़बड़ी के माहौल में लोगों ने झंडे के पाइप को नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडे से सांप को मारने लगे। इस दौरान तिरंगा झंडा जमीन पर गिर गया,जिससे राष्ट्रीय ध्वज के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप को मारने की कोशिश के दौरान तिरंगे का अपमान हुआ,जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बांस और पाइप की सफाई होनी चाहिए
अंततः ग्रामीणों ने सांप को मार दिया और बाद में लोहे के पाइप के सहारे तिरंगे को फिर से खड़ा किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि झंडोतोलन से पहले बांस और पाइप की अच्छी तरह जांच और सफाई होनी चाहिए थी, ताकि इस तरह की घटना से बचा जा सके। हालांकि इस घटना को लेकर अब तिरंगे के सम्मान को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।कई लोग ऐसे मामलों में प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।