आगरा में आज बूंदाबांदी के आसार, चल रही हल्की हवा:बादल छाये हुए हैं, दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी हो सकती है, तापमान में आएगी गिरावट

आगरा में आज बूंदाबांदी के आसार, चल रही हल्की हवा:बादल छाये हुए हैं, दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी हो सकती है, तापमान में आएगी गिरावट

आगरा में मंगलवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। हल्के बादल छाये हुए हैं। कोहरे और धुंध से राहत है। सुबह का तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, लेकिन सर्दी का असर कम है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है। देखिए पिछले दिनों तापमान की स्थिति… जनवरी में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। इस महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन 22 जनवरी को रहा था। इस डेट को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं, सबसे ठंडा दिन 12 जनवरी को रहा था। इस डेट को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस था। पूर्वानुमान: आज बढ़ सकती है ठंड मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिनभर बादल छाये रहेंगे, हल्की हवा चलेगी। कुछ देर के लिए हल्की धूप निकल सकती है। दिन में एक बार फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *