औरंगाबाद के कुटुंबा विधायक ने मंच से गाया गाना:ललन राम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; कला की सराहना कर रहे लोग

औरंगाबाद के कुटुंबा विधायक ने मंच से गाया गाना:ललन राम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; कला की सराहना कर रहे लोग

औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत अंबा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। ये उस समय खास बन गया, जब कुटुंबा विधायक ललन राम ने मंच से गीत गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। विधायक सोमवार को अंबा के लभरी परसावां स्थित जनता महाविद्यालय परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखकर विधायक ललन राम खुद को रोक नहीं सके और मंच पर माइक संभालते हुए पारंपरिक बटोहिया गीत की प्रस्तुति दी। जैसे ही विधायक ने गीत गाना शुरू किया, पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई देने लगी। दर्शकों और आयोजकों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। गीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल विधायक की इस सहज और आत्मीय प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को खासा प्रभावित किया। कार्यक्रम के बाद उनके गीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी व कला प्रेम की सराहना कर रहे हैं। विधायक ललन राम ने कहा कि कला और कलाकार समाज की आत्मा होते हैं और वे सदैव कलाकारों के सम्मान और प्रोत्साहन के पक्षधर रहे हैं। मंच पर कुटुंबा प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, जनता महाविद्यालय के प्राचार्य रामाश्रय सिंह उर्फ लोहा सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। बता दें कि इससे पहले भी विधायक ललन राम पुनपुन महोत्सव में मंच से गीत गाकर लोगों का दिल जीत चुके हैं। हाल ही में नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने भी सूर्य राघव महोत्सव में मंच से गीत गाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जनप्रतिनिधियों की इस तरह की सहभागिता से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत अंबा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। ये उस समय खास बन गया, जब कुटुंबा विधायक ललन राम ने मंच से गीत गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। विधायक सोमवार को अंबा के लभरी परसावां स्थित जनता महाविद्यालय परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखकर विधायक ललन राम खुद को रोक नहीं सके और मंच पर माइक संभालते हुए पारंपरिक बटोहिया गीत की प्रस्तुति दी। जैसे ही विधायक ने गीत गाना शुरू किया, पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई देने लगी। दर्शकों और आयोजकों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। गीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल विधायक की इस सहज और आत्मीय प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को खासा प्रभावित किया। कार्यक्रम के बाद उनके गीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी व कला प्रेम की सराहना कर रहे हैं। विधायक ललन राम ने कहा कि कला और कलाकार समाज की आत्मा होते हैं और वे सदैव कलाकारों के सम्मान और प्रोत्साहन के पक्षधर रहे हैं। मंच पर कुटुंबा प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, जनता महाविद्यालय के प्राचार्य रामाश्रय सिंह उर्फ लोहा सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। बता दें कि इससे पहले भी विधायक ललन राम पुनपुन महोत्सव में मंच से गीत गाकर लोगों का दिल जीत चुके हैं। हाल ही में नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने भी सूर्य राघव महोत्सव में मंच से गीत गाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जनप्रतिनिधियों की इस तरह की सहभागिता से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *