खंडवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 केवी ट्रांसपोर्ट नगर फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कटौती के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर, राधाकृष्ण टाउनशिप, होटल सिसोदिया क्षेत्र, किशोर समाधि स्थल, शर्मा दाल मिल, संजय नगर, शिवाजी नगर, सिंगाजी नगर, दादाजी मंदिर के पीछे का क्षेत्र, थिटे परिसर, राशि मांगलिक परिसर, अनाज मंडी सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (एमपीईबी) के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी के अनुसार, एमपीईबी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। मेंटेनेंस कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि आवश्यकता अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।


