पटना गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी करने वाली छात्रा के मौत मामले में पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने इस मामले छह लोगों को हिरासत लिया है।
पटना गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की रेप-मौत के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार देर रात मेडिकल टीम की मौजूदगी में पटना के गर्दनीबाग अस्पताल में सभी छह युवकों के DNA सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को सील कर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा जाएगा। FSL टीम छात्रा के कपड़ों से मिले स्पर्म के DNA से इन सैंपलों का मिलान करेगी, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।


