किशनगंज के शांति पार्क में युवक-युवतियों ने की आपत्तिजनक हरकतें:परिवार और बच्चों की थी भीड़, CCTV लगाने की मांग कर रहे लोग

किशनगंज के शांति पार्क में युवक-युवतियों ने की आपत्तिजनक हरकतें:परिवार और बच्चों की थी भीड़, CCTV लगाने की मांग कर रहे लोग

किशनगंज के बुद्धा नेहरू शांति पार्क में एक बार फिर अश्लील हरकतों का मामला सामने आया है। शहर के इस प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर शाम के समय परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों की मौजूदगी के बावजूद कुछ युवक-युवतियों द्वारा आपत्तिजनक हरकतें की गईं, जिससे स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय निवासी राहुल कुमार ने बताया कि यह पार्क बच्चों और परिवारों के लिए बनाया गया है, लेकिन यहां प्रेमी जोड़े खुलेआम अश्लीलता फैला रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि ऐसी घटनाओं का समाज और संस्कृति पर बुरा असर पड़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब बुद्धा नेहरू शांति पार्क में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। पिछले कुछ वर्षों में भी यहां प्रेमी जोड़ों द्वारा अशोभनीय व्यवहार की कई शिकायतें मिल चुकी हैं। पार्क में CCTV लगाने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अधिक सुरक्षा गार्ड तैनात करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। एक महिला निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘बच्चों को पार्क में खेलने भेजना अब डरावना लगने लगा है। ऐसी हरकतें देखकर वे क्या सीखेंगे?’ लोगों का कहना है कि पार्क को परिवार-अनुकूल बनाने के लिए सख्त नियम लागू करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। किशनगंज के बुद्धा नेहरू शांति पार्क में एक बार फिर अश्लील हरकतों का मामला सामने आया है। शहर के इस प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर शाम के समय परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों की मौजूदगी के बावजूद कुछ युवक-युवतियों द्वारा आपत्तिजनक हरकतें की गईं, जिससे स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय निवासी राहुल कुमार ने बताया कि यह पार्क बच्चों और परिवारों के लिए बनाया गया है, लेकिन यहां प्रेमी जोड़े खुलेआम अश्लीलता फैला रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि ऐसी घटनाओं का समाज और संस्कृति पर बुरा असर पड़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब बुद्धा नेहरू शांति पार्क में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। पिछले कुछ वर्षों में भी यहां प्रेमी जोड़ों द्वारा अशोभनीय व्यवहार की कई शिकायतें मिल चुकी हैं। पार्क में CCTV लगाने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अधिक सुरक्षा गार्ड तैनात करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। एक महिला निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘बच्चों को पार्क में खेलने भेजना अब डरावना लगने लगा है। ऐसी हरकतें देखकर वे क्या सीखेंगे?’ लोगों का कहना है कि पार्क को परिवार-अनुकूल बनाने के लिए सख्त नियम लागू करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *