झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में ही ठंड लगभग विदाई के कगार पर पहुंच गई है। दिन में लोगों को गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। हालांकि 29–30 जनवरी के बीच बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे फरवरी की शुरुआत में सुबह-शाम फिर से ठंडक महसूस होने की संभावना जताई गई है। बादलों की वजह से बदलेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार यानी आज आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। बुधवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने लगेंगे। बादलों की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। वहीं, रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जिससे रात की कनकनी काफी कम रहेगी। 30 जनवरी तक हल्के बादल बने रह सकते हैं। इसके बाद जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में जब बादल छंटेंगे। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। हल्की ठंड लौट सकती है। दक्षिण झारखंड के जिलों में गर्मी दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गर्मी की एंट्री साफ दिख रही है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लातेहार में भी पारा चढ़ा हुआ है। जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री और न्यूनतम 11-12 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे ठंड से काफी राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर रहेगा असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर और पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड तक पहुंच रहा है, जिससे बादलों की आवाजाही बढ़ी है। फिलहाल राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। कुहासे की स्थिति भी अब सामान्य हो रही है, जिससे दृश्यता और यातायात में सुधार हुआ है। हालांकि, दिन में गर्मी और रात में बदलते मौसम के कारण वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग इस उतार-चढ़ाव वाले मौसम में सतर्क रहें और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में ही ठंड लगभग विदाई के कगार पर पहुंच गई है। दिन में लोगों को गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। हालांकि 29–30 जनवरी के बीच बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे फरवरी की शुरुआत में सुबह-शाम फिर से ठंडक महसूस होने की संभावना जताई गई है। बादलों की वजह से बदलेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार यानी आज आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। बुधवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने लगेंगे। बादलों की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। वहीं, रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जिससे रात की कनकनी काफी कम रहेगी। 30 जनवरी तक हल्के बादल बने रह सकते हैं। इसके बाद जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में जब बादल छंटेंगे। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। हल्की ठंड लौट सकती है। दक्षिण झारखंड के जिलों में गर्मी दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गर्मी की एंट्री साफ दिख रही है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लातेहार में भी पारा चढ़ा हुआ है। जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री और न्यूनतम 11-12 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे ठंड से काफी राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर रहेगा असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर और पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड तक पहुंच रहा है, जिससे बादलों की आवाजाही बढ़ी है। फिलहाल राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। कुहासे की स्थिति भी अब सामान्य हो रही है, जिससे दृश्यता और यातायात में सुधार हुआ है। हालांकि, दिन में गर्मी और रात में बदलते मौसम के कारण वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग इस उतार-चढ़ाव वाले मौसम में सतर्क रहें और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।


