पूर्णिया में पानी प्लांट में काम करने वाला युवक पिछले 25 दिन से लापता है। 21 साल पहले इसके पिता भी इसी तरह अचानक गायब हुए थे, बाद में उनकी हत्या कर शव फेंके जाने की पुष्टि हुई थी। अब बेटे के अचानक लापता होने से पूरा परिवार दहशत में है और अनहोनी की आशंका सता रही है। युवक की पहचान मधेपुरा के कुमारखंड इसराइन कला के वार्ड 5 निवासी रोहन कुमार (23) के रूप में हुई है। वो घर से दूर पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा, मेहता चौक के पास स्थित राहुल कुमार के पानी प्लांट पर काम करता था। एक जनवरी की सुबह चाय पीने की बात कहकर पानी प्लांट से निकला था। इसी के बाद से अचानक लापता हो गया। 25 दिन बीत जाने के बावजूद रोहन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रोहन के मामा ने बताया कि उसके पिता शंकर सिंह ट्रक चालक थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते थे। करीब 21 साल पहले वे अचानक लापता हो गए थे। लंबे समय तक खोजबीन के बाद उनकी लाश बरामद हुई थी। जांच में सामने आया था कि उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। अब उसी तरह बेटे का अचानक गायब हो जाना परिवार को अंदर से झकझोर रहा है। नानी के घर पर बच्चे रहते थे पिता की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया था। हालात को देखते हुए परिवार की सहमति से रोहन की मां की दूसरी शादी कर दी गई थी, जबकि रोहन और उसके भाई-बहन मामा के घर रहकर बड़े हुए। बीते कुछ साल से रोहन पूर्णिया में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह राहुल मंडल नाम के युवक के पानी प्लांट में काम करता था। 1 जनवरी के बाद से न तो रोहन घर लौटा और न ही किसी से संपर्क कर पाया। उसका मोबाइल भी बंद है। वे रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश कर चुके हैं, लेकिन 25 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मरंगा थाना के एसआई मो मिजाबुद्दीन ने बताया कि परिजनों और पानी प्लांट संचालक की ओर से युवक की गुमशुदगी की सूचना मिली है। मिले आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की खोजबीन के लिए तलाश लगातार जारी है। पूर्णिया में पानी प्लांट में काम करने वाला युवक पिछले 25 दिन से लापता है। 21 साल पहले इसके पिता भी इसी तरह अचानक गायब हुए थे, बाद में उनकी हत्या कर शव फेंके जाने की पुष्टि हुई थी। अब बेटे के अचानक लापता होने से पूरा परिवार दहशत में है और अनहोनी की आशंका सता रही है। युवक की पहचान मधेपुरा के कुमारखंड इसराइन कला के वार्ड 5 निवासी रोहन कुमार (23) के रूप में हुई है। वो घर से दूर पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा, मेहता चौक के पास स्थित राहुल कुमार के पानी प्लांट पर काम करता था। एक जनवरी की सुबह चाय पीने की बात कहकर पानी प्लांट से निकला था। इसी के बाद से अचानक लापता हो गया। 25 दिन बीत जाने के बावजूद रोहन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रोहन के मामा ने बताया कि उसके पिता शंकर सिंह ट्रक चालक थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते थे। करीब 21 साल पहले वे अचानक लापता हो गए थे। लंबे समय तक खोजबीन के बाद उनकी लाश बरामद हुई थी। जांच में सामने आया था कि उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। अब उसी तरह बेटे का अचानक गायब हो जाना परिवार को अंदर से झकझोर रहा है। नानी के घर पर बच्चे रहते थे पिता की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया था। हालात को देखते हुए परिवार की सहमति से रोहन की मां की दूसरी शादी कर दी गई थी, जबकि रोहन और उसके भाई-बहन मामा के घर रहकर बड़े हुए। बीते कुछ साल से रोहन पूर्णिया में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह राहुल मंडल नाम के युवक के पानी प्लांट में काम करता था। 1 जनवरी के बाद से न तो रोहन घर लौटा और न ही किसी से संपर्क कर पाया। उसका मोबाइल भी बंद है। वे रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश कर चुके हैं, लेकिन 25 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मरंगा थाना के एसआई मो मिजाबुद्दीन ने बताया कि परिजनों और पानी प्लांट संचालक की ओर से युवक की गुमशुदगी की सूचना मिली है। मिले आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की खोजबीन के लिए तलाश लगातार जारी है।


