जमुई के खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही थाना क्षेत्र के हरनी गांव में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन के समय तुरी और ताती समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह विवाद जल्द ही पथराव में बदल गया। घटना स्थल के पास रखे भूसे के ढेर (पुंज) में आग लगा दी गई। आरोप है कि फूस से बने एक घर में भी आगजनी की गई। दोनों पक्ष के 5 लोग पुलिस हिरासत में ग्रामीणों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद 112 की टीम और गरही थाना प्रभारी विपिन चंद्र पालटा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि ताती समुदाय की मूर्ति विसर्जन यात्रा तुरी टोला के पास पहुंची, तभी आपसी विवाद हो गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। गांव में पुलिस बल किया गया तैनात ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले 25 जनवरी को तुरी टोला की मूर्ति विसर्जन के दौरान भी दोनों पक्षों में हल्की नोकझोंक हुई थी। 26 जनवरी को ताती टोला की मूर्ति विसर्जन यात्रा तुरी टोला से होते हुए काली मंदिर की ओर जा रही थी, उसी दौरान फिर से कहासुनी हुई और मामला हिंसक हो गया। फिलहाल, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। जमुई के खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही थाना क्षेत्र के हरनी गांव में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन के समय तुरी और ताती समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह विवाद जल्द ही पथराव में बदल गया। घटना स्थल के पास रखे भूसे के ढेर (पुंज) में आग लगा दी गई। आरोप है कि फूस से बने एक घर में भी आगजनी की गई। दोनों पक्ष के 5 लोग पुलिस हिरासत में ग्रामीणों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद 112 की टीम और गरही थाना प्रभारी विपिन चंद्र पालटा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि ताती समुदाय की मूर्ति विसर्जन यात्रा तुरी टोला के पास पहुंची, तभी आपसी विवाद हो गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। गांव में पुलिस बल किया गया तैनात ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले 25 जनवरी को तुरी टोला की मूर्ति विसर्जन के दौरान भी दोनों पक्षों में हल्की नोकझोंक हुई थी। 26 जनवरी को ताती टोला की मूर्ति विसर्जन यात्रा तुरी टोला से होते हुए काली मंदिर की ओर जा रही थी, उसी दौरान फिर से कहासुनी हुई और मामला हिंसक हो गया। फिलहाल, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।


