कांग्रेस की पदयात्रा में लहराए जय भीम लिखे नीले झंडे:विधानसभा चुनाव के पहले दलित वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश

कांग्रेस की पदयात्रा में लहराए जय भीम लिखे नीले झंडे:विधानसभा चुनाव के पहले दलित वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शहर की राजनीति में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने इस बार अपने पारंपरिक वोट बैंक से आगे बढ़कर अनुसूचित जाति (एससी) मतदाताओं को साधने की रणनीति पर खुलकर काम शुरू कर दिया है। इसका संकेत रविवार को शहर में दिखा। गोविंद नगर इलाके में निकली ‘संविधान बचाओ-मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा में साफ तौर पर इसकी बानगी देखने को मिली, जहां कांग्रेस के तिरंगे झंडों के साथ ‘जय भीम जय भारत’ लिखे नीले झंडे भी लहराते नजर आए। पदयात्रा में आए लोग हाथों में कांग्रेस की तख्तियां लिए थे। वहीं, दूसरे हाथ में जय भीम जय भारत लिखा हुआ झंडा भी था। जहां एक ओर कांग्रेस की पदयात्रा में तख्तियां लेकर जोश देखने को मिला। वहीं, पदयात्रा कर रहे लोगों ने हाथ में नीला झंडा लेकर साफ कर दिया कि पार्टी कोई भी हो। लेकिन उनका दिल अभी भी जय भीम बोल रहा है। सोचा समझा सियासी संदेश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा को केवल एक कार्यक्रम भर नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से एक सोचा-समझा सियासी संदेश माना जा रहा है। नीले झंडों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि कांग्रेस अब दलित वर्ग के वोटरों को सीधे तौर पर संबोधित करने की कोशिश कर रही है। कानपुर जैसे शहरी और औद्योगिक क्षेत्र में, जहां एससी वोट बैंक चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है, कांग्रेस की यह पहल अहम मानी जा रही है। खुलेआम नीले झंडे लहराने से यह भी साफ है कि कांग्रेस दिखाना चाह रही है कि दलित वोट अब उसके साथ है। बसपा की कमजोरी ने अन्य दलों के लिए खोला मौका राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की यह रणनीति बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पारंपरिक वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश में एससी राजनीति लंबे समय से बसपा के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन हाल के चुनावों में बसपा की कमजोर होती पकड़ ने अन्य दलों के लिए मौका खोल दिया है। कांग्रेस इसी खाली जगह को भरने की कोशिश में जुटी दिखाई दे रही है। ‘संविधान बचाओ-मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा में यह कोशिश साफ देखने को मिली। नीले झंडे के सवाल बोले हम एससी हैं हाथ में नीला झंडा लेकर आए राजू कुमार ने बताया कि हम कांग्रेस की पदयात्रा में आए हैं। हाथ में नीला झंडा लेने के सवाल पर बोले की हम एससी हैं। इसलिए हम नीला झंडा लिए हैं। बताया कि हमको प्रतिभा अटल पाल ने बुलाया है। हम सनिगवां से आए हैं। गले में कांग्रेस का पटका और हाथ में नीला झंडा लिए गोपाल को यह तक नहीं पता था कि वह कहां पर आए हैं। कहां आए हो इस सवाल पर बोले की जहां सब कोई वहां हमहुं। बताया कि वह सनिगवां से आए हैं। हाथ में नीला झंडा लेने के सवाल पर मुस्कुराए और बगली झांकने लगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *