कानपुर में एक करोड़ से बना बृहमनगर चौराहा धंस रहा:भाजपा पार्षद बोले- हम सब भगवान भरोसे, 7 दिन में दो जगह की सड़क धंसी

कानपुर में एक करोड़ से बना बृहमनगर चौराहा धंस रहा:भाजपा पार्षद बोले- हम सब भगवान भरोसे, 7 दिन में दो जगह की सड़क धंसी

कानपुर में 7 दिन में दो बार सड़क धंसने का मामला सामने आया है। इसे लेकर भाजपा पार्षदों ने अपने नगर निगम पर कार्य में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। हाल ही में दो दिन पहले एक करोड़ से बने बृहमनगर चौराहा पर सड़क धंस गई। 22 जनवरी को ईदगाह चौराहा के पास करीब 15 मीटर तक सड़क धंस गई थी। वहां पर करीब 25 फिट गड्डा हो गया। इसके बाद अब भाजपा पार्षदों ने अपने अधिकारियों पर लीपापोती का आरोप लगाया है। इलाके के लोगों ने भी धंसती सड़क पर नाराजगी जताई है। 200 मीटर में दो जगह धंसी सड़क बृहमनगर चौराहा के रहने वाले नीरज शुक्ला ने बताया ये यहां की सड़क जून में धंसी थी। इसके बाद मिट्टी भराव का काम हुआ है। जिसकी वजह से अभी रोड फिर धंस गई है। यहां से ईदगाह के पास 200 मीटर की दूरी पर रोड धंसी हुई है। इस काम को अधिकारियों को अपने संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द काम खत्म कराना चाहिए। ईदगाह के पास बहुत भयानक रोड धंसी थी। बृहमनगर चौराहे पर बारिश से मिट्टी धंस गई है। इन सड़कों को अधिकारियों को जल्द से जल्द सही कराना चाहिए, अब बहुत समय हो गया है। राहगीरों को बहुत दिक्कत होती है। 2 महीने पहले चौराहा बना, वहीं मिट्‌टी धंसी बृहमनगर के निवासी रिंकू बताते हैंअभी दो महीने पहले चौराहा बना था। बारिश हुई और मिट्टी धंस गई ये लापरवाही या तो बनाने वाले की है। कुल तीन जगह पर नाले धंसे हुए हैं। एक ईददगाह के पास धंस गया है, एक रामबाग गुरद्वारे के पास काम चल रहा है। अभी ये बृहमनगर चौराहे पर मिट्टी धंसी हुई है। कुल मिला के 700 मीटर में 3 जगह सड़क धंसी हुई है। हमारी अधिकारियों से मांग है जल्द से जल्द काम को खत्म किया जाए, जिससे आने जाने वालों को कोई परेशानी न हो। 1 करोड़ खर्च हुए, लेकिन 8 महीने में चौराहा नहीं बन सका कानपुर शहर के हर्षनगर में 7 दिन में दो जगह सड़क धंसने के मामले में भाजपा पार्षद आलोक पांडेय से दैनिक भास्कर ने बात की। उन्होंने बताया बृहमनगर चौराहा पर पहले डाट नाला धंस गया था। 28 जून 2025 से यहां काम चल रहा था। अब दिसंबर पूरा होने के बाद जनवरी आ गई है। सब काम ऐसे ही हुआ है। कहीं पर कोई बेसमेंट नहीं बनाया गया। अभी तक बृहमनगर चौराहा के नाम से एक करोड़ की फ़ाइल बन चुकी है। पूरे चौराह पर अभी तक काम खत्म नहीं हो पाया है। अब पब्लिक भी नगर निगम के ऊपर सवाल उठ रहा है। हम इस समय वार्ड से लेकर केंद्र तक सरकार में हैं तो हमारी जिम्मेदारी ज्यादा है। वह बताते हैं कि इसमें पूरी लापरवाही अधिकारियों की है। जब दो महीने पहले वहां डाट नाला धंसा तो मिट्टी भर के बंद करते रहे। जिस डाट नाला में हाथी चला जाता है, उसमें मिट्टी भरने से क्या होगा। हमारे पूरे वार्ड पर भगवान की विशेष कृपा है जिससे कोई घटना नहीं हुई। चार दिन बाद फिर दरका ईदगाह चौराहा हर्ष नगर के ईदगाह चौराहा पर 22 जनवरी को सड़क दरकने के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन रात में 12 बजे फिर से सड़क किनारों से दरकने लगी, जिसके बाद आसपास के रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि वहां काम करने वाले लोग मौके पर मौजूद नहीं थे। जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अधिकारी ने कहा- इस मामले में नगर निगम की अधिकारी मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया 30 दिन में काम पूरा होने की संभावना है। सुरक्षा की दृष्टि से गाटर और शटरिंग लगाई गई है। जिससे दोबारा से मिट्टी न खिसके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *