आज नो पेपर डे, पढ़िए बेगूसराय की 5 बड़ी खबरें:जिले के प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा, गिरिराज ने कहा- राजद जैसी पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा​​​​​​​

आज नो पेपर डे, पढ़िए बेगूसराय की 5 बड़ी खबरें:जिले के प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा, गिरिराज ने कहा- राजद जैसी पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा​​​​​​​

बेगूसराय में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने झंडोत्तोलन और सलामी दी। बरौनी एनटीपीसी में भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम हुए। जिसमें बेहतर काम करने वाले सम्मानित हुए। गिरिराज सिंह ने कहा कि वंशवाद कैंसर की तरह है, राजद जैसी पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा हैं। बेगूसराय की 4 जीविका दीदियां भारत सरकार की वीआईपी गेस्ट बनीं। आज 27 जनवरी है। बेगूसराय में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की बेगूसराय की 5 बड़ी खबरें… 1 – झांकियों और मार्च पास्ट ने मोहा मन: गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, सरकार की उपलब्धियों भी गिनाईं बेगूसराय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले भर के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई है। शहीदों को याद किया जा रहा है। बेगूसराय में मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, मेयर पिंकी देवी, उप मेयर अनिता राय और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। पढ़ें पूरी खबर… 2 – एनटीपीसी में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस: परियोजना प्रमुख बोले- 2032 तक हासिल करेंगे 150 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य बरौनी एनटीपीसी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह, गौरव एवं देश भक्ति के माहौल में मनाया गया। टाउनशिप में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सीआईएसएफ की ओर से प्रस्तुत सलामी टुकड़ी का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने एक गणतंत्र के रूप में अपनी यात्रा आरंभ की। यह दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपरा, समानता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र और एनटीपीसी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। पढ़े पूरी खबर… 3 – तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर गिरिराज का तंज:केंद्रीय मंत्री ने कहा- वंशवाद कैंसर की तरह है, राजद जैसी पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। बेगूसराय के सांसद ने दिल्ली में न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि वंशवाद राजनीति में कैंसर की तरह है। उन्होंने कहा कि राजद जैसी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने वंशवाद को देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि आज जब भारत अपना गणतंत्र दिवस मना रहा है, तो हमें उन खतरों पर भी गौर करना चाहिए जो हमारे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र को अगर आज किसी से सबसे ज्यादा खतरा है, तो वह वंशवादी पार्टियां हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4 – बेगूसराय की 4 जीविका दीदियां भारत सरकार की वीआईपी गेस्ट: कर्तव्य पथ पर देखा गणतंत्र दिवस समारोह का अद्भुत नजारा नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में बेगूसराय की चार जीविका दीदियां वीआईपी गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। जीविका के संचार प्रबंधक राजीव रंजन के नेतृत्व में भगवानपुर की विवक देवी, बरौनी की अनिता देवी, तेघड़ा की रूबी देवी एवं नावकोठी की कल्पना देवी शामिल हुईं। इन लोगों ने अपने पति के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय के सतलुज पवेलियन में बैठकर अद्भुत दृश्य देखा।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 5 – ‘छुट्टी से 21 दिन पहले तिरंगे में लिपटा आया बेटा’: बेगूसराय में शहीद के पिता बोले- सरकारी नौकरी नहीं मिली, स्टैच्यू का प्रस्ताव कहां है, नहीं पता​​​​​​​ 30 अक्टूबर 2021 को पेट्रोलिंग पर जाने से पहले ऋषि ने सुबह अपने माता-पिता से बात की। बातचीत में कहा था कि छुट्टी पर 22 नवंबर को घर आ रहा हूं। माता-पिता इकलौते बेटे से बातचीत के बाद अपने-अपने काम में जुट गए। शाम को फिर से पिता के मोबाइल पर कॉल आया। उधर से आवाज आई कि आपका बेटा शहीद हो गया है। पिता ने कहा कि सुबह में घर आने की बात और शाम में शहादत की सूचना मिली। ऋषि समय से 21 दिन पहले यानी 1 नवंबर की रात तिरंगा में लिपटे हुए घर आए।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… बेगूसराय में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने झंडोत्तोलन और सलामी दी। बरौनी एनटीपीसी में भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम हुए। जिसमें बेहतर काम करने वाले सम्मानित हुए। गिरिराज सिंह ने कहा कि वंशवाद कैंसर की तरह है, राजद जैसी पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा हैं। बेगूसराय की 4 जीविका दीदियां भारत सरकार की वीआईपी गेस्ट बनीं। आज 27 जनवरी है। बेगूसराय में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की बेगूसराय की 5 बड़ी खबरें… 1 – झांकियों और मार्च पास्ट ने मोहा मन: गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, सरकार की उपलब्धियों भी गिनाईं बेगूसराय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले भर के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई है। शहीदों को याद किया जा रहा है। बेगूसराय में मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, मेयर पिंकी देवी, उप मेयर अनिता राय और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। पढ़ें पूरी खबर… 2 – एनटीपीसी में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस: परियोजना प्रमुख बोले- 2032 तक हासिल करेंगे 150 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य बरौनी एनटीपीसी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह, गौरव एवं देश भक्ति के माहौल में मनाया गया। टाउनशिप में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सीआईएसएफ की ओर से प्रस्तुत सलामी टुकड़ी का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने एक गणतंत्र के रूप में अपनी यात्रा आरंभ की। यह दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपरा, समानता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र और एनटीपीसी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। पढ़े पूरी खबर… 3 – तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर गिरिराज का तंज:केंद्रीय मंत्री ने कहा- वंशवाद कैंसर की तरह है, राजद जैसी पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। बेगूसराय के सांसद ने दिल्ली में न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि वंशवाद राजनीति में कैंसर की तरह है। उन्होंने कहा कि राजद जैसी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने वंशवाद को देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि आज जब भारत अपना गणतंत्र दिवस मना रहा है, तो हमें उन खतरों पर भी गौर करना चाहिए जो हमारे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र को अगर आज किसी से सबसे ज्यादा खतरा है, तो वह वंशवादी पार्टियां हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4 – बेगूसराय की 4 जीविका दीदियां भारत सरकार की वीआईपी गेस्ट: कर्तव्य पथ पर देखा गणतंत्र दिवस समारोह का अद्भुत नजारा नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में बेगूसराय की चार जीविका दीदियां वीआईपी गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। जीविका के संचार प्रबंधक राजीव रंजन के नेतृत्व में भगवानपुर की विवक देवी, बरौनी की अनिता देवी, तेघड़ा की रूबी देवी एवं नावकोठी की कल्पना देवी शामिल हुईं। इन लोगों ने अपने पति के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय के सतलुज पवेलियन में बैठकर अद्भुत दृश्य देखा।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 5 – ‘छुट्टी से 21 दिन पहले तिरंगे में लिपटा आया बेटा’: बेगूसराय में शहीद के पिता बोले- सरकारी नौकरी नहीं मिली, स्टैच्यू का प्रस्ताव कहां है, नहीं पता​​​​​​​ 30 अक्टूबर 2021 को पेट्रोलिंग पर जाने से पहले ऋषि ने सुबह अपने माता-पिता से बात की। बातचीत में कहा था कि छुट्टी पर 22 नवंबर को घर आ रहा हूं। माता-पिता इकलौते बेटे से बातचीत के बाद अपने-अपने काम में जुट गए। शाम को फिर से पिता के मोबाइल पर कॉल आया। उधर से आवाज आई कि आपका बेटा शहीद हो गया है। पिता ने कहा कि सुबह में घर आने की बात और शाम में शहादत की सूचना मिली। ऋषि समय से 21 दिन पहले यानी 1 नवंबर की रात तिरंगा में लिपटे हुए घर आए।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *