दरभंगा में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई और कुछ वारदातें भी हुईं। इसके अलावा 77वें गणतंत्र दिवस पर लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम में दरभंगा रेंज के कमिश्नर हिमांशु कुमार राय ने तिरंगा फहराया। सैनिकों वाला गांव, जहां के जवानों को है निराशा। 501 फीट लंबे तिरंगे के साथ पदयात्रा भी निकाली गई। मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग हो गई। गोलीबारी में एक युवक को गर्दन के नीचे बुलेट लगी है। एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला भी हुआ, उसे इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर करना पड़ा। आज 27 जनवरी है। दरभंगा में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की दरभंगा की 5 बड़ी खबरें… 1 – लहेरियासराय स्टेडियम में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह: दरभंगा रेंज के कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, 67 महादलित टोलों में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन दरभंगा में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस साल गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां दरभंगा रेंज के कमिश्नर हिमांशु कुमार राय ने सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर झंडा फहराया। इसके बाद जिले के अलग-अलग कार्यालयों में निर्धारित समयानुसार ध्वजारोहण किया गया। आयुक्त कार्यालय में 10 बजे, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय मिथिला क्षेत्र में 10:15 बजे, समाहरणालय परिसर में 10:25 बजे जिलाधिकारी कौशल कुमार ने और एसएसपी ऑफिस में 10:35 बजे जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने ध्वजारोहण किया। वहीं उप विकास आयुक्त कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सदर, जिला परिषद और पुलिस लाइन सहित अन्य कार्यालयों में भी राष्ट्रध्वज फहराया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2- दरभंगा में 501 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली पदयात्रा: भारत माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, जिन रास्तों से गुजरी यात्रा, वहां हुई पुष्प वर्षा दरभंगा में गणतंत्र दिवस के मौके पर 501 फीट लंबे विशाल तिरंगे और भारत माता की भव्य झांकी के साथ तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। शुभारंभ राज परिसर स्थित मनोकामना मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लहेरियासराय के कर्पूरी चौक तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों और नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर… 3 – ‘गणतंत्र दिवस पर भी सैनिकों को कोई पूछने वाला नहीं’:बर्फ-रेगिस्तान में रहते फिर भी न सरकारी लाभ और न सम्मान, रतनपुर गांव के जवानों में निराशा दरभंगा का रतनपुर गांव जो सैनिकों का गांव कहलाता है। इस गांव से आज भी देश सेवा के लिए युवाओं का जज्बा कम नहीं हुआ है। दूसरी ओर आजादी से लेकर अब तक शहीद परिवार और पूर्व सैनिक सरकारी उपेक्षा को झेल रहे हैं। रतनपुर गांव में करीब 75 पूर्व सैनिक हैं, जबकि 150 से अधिक जवान वर्तमान में भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं, पर यहां के सैनिकों को बड़ी निराशा है। वे कहते हैं कि हम सैनिक बर्फीले इलाकों, तेज धूप, और रेगिस्तान जैसे कठिन हालातों में रहकर देश की रक्षा करते हैं, पर हमें सम्मान नहीं मिलता। सरकार की योजनाएं हमें नहीं मिलती। सैनिकों की पेंशन बढ़ाने या यात्रा भत्ते जैसी सुविधाओं पर कभी गंभीर चर्चा नहीं होती। गणतंत्र दिवस जैसे मौके पर भी शहीद-फौजियों को पूछने वाला कोई नहीं। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार कहते हैं कि हमें कोई सुनने वाला नहीं। पढ़ें पूरी खबर… 4 – दरभंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग:एक युवक को गर्दन के नीचे लगी बुलेट, गंभीर हालत में DMCH में चल रहा है इलाज दरभंगा जिले में रविवार देर रात सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान फायरिंग हुई है। एक युवक को गर्दन के नीचे बुलेट लगी है। गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान अक्षय कुमार राम(26) के तौर पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान मोहसिनपुर गांव निवासी अंशु कुमार ने गोली चला दी। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के गौशाघाट की है। पढ़ें पूरी खबर… 5 – दरभंगा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: गंभीर हालत में पटना रेफर; दोस्त ने फोन करके बुलाया, गांव के पास 20 लोगों ने घेरकर मारा दरभंगा में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। घायल की पहचान सचिन झा के तौर पर हुई है। हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के पोराम गांव की है। चचेरे भाई सिद्धांत कुमार झा ने बताया कि सचिन पढ़ाई के लिए दरभंगा जा रहा था। इस दौरान फोन करके मो. इरशाद ने उसे गुमटी के पास बुलाया। वहां 15-20 युवक पहले से मौजूद थे। सभी के हाथ में चाकू और हथियार थे। सबसे पहले इरशाद ने पीछे से लकड़ी से सिर पर जोरदार वार किया। इसके बाद अन्य युवकों ने सीना, पेट, पीठ और हाथ में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… दरभंगा में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई और कुछ वारदातें भी हुईं। इसके अलावा 77वें गणतंत्र दिवस पर लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम में दरभंगा रेंज के कमिश्नर हिमांशु कुमार राय ने तिरंगा फहराया। सैनिकों वाला गांव, जहां के जवानों को है निराशा। 501 फीट लंबे तिरंगे के साथ पदयात्रा भी निकाली गई। मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग हो गई। गोलीबारी में एक युवक को गर्दन के नीचे बुलेट लगी है। एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला भी हुआ, उसे इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर करना पड़ा। आज 27 जनवरी है। दरभंगा में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की दरभंगा की 5 बड़ी खबरें… 1 – लहेरियासराय स्टेडियम में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह: दरभंगा रेंज के कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, 67 महादलित टोलों में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन दरभंगा में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस साल गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां दरभंगा रेंज के कमिश्नर हिमांशु कुमार राय ने सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर झंडा फहराया। इसके बाद जिले के अलग-अलग कार्यालयों में निर्धारित समयानुसार ध्वजारोहण किया गया। आयुक्त कार्यालय में 10 बजे, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय मिथिला क्षेत्र में 10:15 बजे, समाहरणालय परिसर में 10:25 बजे जिलाधिकारी कौशल कुमार ने और एसएसपी ऑफिस में 10:35 बजे जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने ध्वजारोहण किया। वहीं उप विकास आयुक्त कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सदर, जिला परिषद और पुलिस लाइन सहित अन्य कार्यालयों में भी राष्ट्रध्वज फहराया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2- दरभंगा में 501 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली पदयात्रा: भारत माता की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, जिन रास्तों से गुजरी यात्रा, वहां हुई पुष्प वर्षा दरभंगा में गणतंत्र दिवस के मौके पर 501 फीट लंबे विशाल तिरंगे और भारत माता की भव्य झांकी के साथ तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। शुभारंभ राज परिसर स्थित मनोकामना मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लहेरियासराय के कर्पूरी चौक तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों और नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर… 3 – ‘गणतंत्र दिवस पर भी सैनिकों को कोई पूछने वाला नहीं’:बर्फ-रेगिस्तान में रहते फिर भी न सरकारी लाभ और न सम्मान, रतनपुर गांव के जवानों में निराशा दरभंगा का रतनपुर गांव जो सैनिकों का गांव कहलाता है। इस गांव से आज भी देश सेवा के लिए युवाओं का जज्बा कम नहीं हुआ है। दूसरी ओर आजादी से लेकर अब तक शहीद परिवार और पूर्व सैनिक सरकारी उपेक्षा को झेल रहे हैं। रतनपुर गांव में करीब 75 पूर्व सैनिक हैं, जबकि 150 से अधिक जवान वर्तमान में भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं, पर यहां के सैनिकों को बड़ी निराशा है। वे कहते हैं कि हम सैनिक बर्फीले इलाकों, तेज धूप, और रेगिस्तान जैसे कठिन हालातों में रहकर देश की रक्षा करते हैं, पर हमें सम्मान नहीं मिलता। सरकार की योजनाएं हमें नहीं मिलती। सैनिकों की पेंशन बढ़ाने या यात्रा भत्ते जैसी सुविधाओं पर कभी गंभीर चर्चा नहीं होती। गणतंत्र दिवस जैसे मौके पर भी शहीद-फौजियों को पूछने वाला कोई नहीं। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार कहते हैं कि हमें कोई सुनने वाला नहीं। पढ़ें पूरी खबर… 4 – दरभंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग:एक युवक को गर्दन के नीचे लगी बुलेट, गंभीर हालत में DMCH में चल रहा है इलाज दरभंगा जिले में रविवार देर रात सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान फायरिंग हुई है। एक युवक को गर्दन के नीचे बुलेट लगी है। गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान अक्षय कुमार राम(26) के तौर पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान मोहसिनपुर गांव निवासी अंशु कुमार ने गोली चला दी। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के गौशाघाट की है। पढ़ें पूरी खबर… 5 – दरभंगा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: गंभीर हालत में पटना रेफर; दोस्त ने फोन करके बुलाया, गांव के पास 20 लोगों ने घेरकर मारा दरभंगा में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। घायल की पहचान सचिन झा के तौर पर हुई है। हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के पोराम गांव की है। चचेरे भाई सिद्धांत कुमार झा ने बताया कि सचिन पढ़ाई के लिए दरभंगा जा रहा था। इस दौरान फोन करके मो. इरशाद ने उसे गुमटी के पास बुलाया। वहां 15-20 युवक पहले से मौजूद थे। सभी के हाथ में चाकू और हथियार थे। सबसे पहले इरशाद ने पीछे से लकड़ी से सिर पर जोरदार वार किया। इसके बाद अन्य युवकों ने सीना, पेट, पीठ और हाथ में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…


