आज नो पेपर डे, पढ़िए भोजपुर की 5 बड़ी खबरें:भरत सिंह भारती को पद्मश्री पुरस्कार, निजी स्कूल में बच्चों के बीच चाकूबाजी; रिटायरमेंट के बाद फौजी की कहानी

आज नो पेपर डे, पढ़िए भोजपुर की 5 बड़ी खबरें:भरत सिंह भारती को पद्मश्री पुरस्कार, निजी स्कूल में बच्चों के बीच चाकूबाजी; रिटायरमेंट के बाद फौजी की कहानी

भोजपुर में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुई। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें 3 हस्तियां बिहार के हैं। इनमें एक भोजपुर के ननउर गांव निवासी भरत सिंह भारती भी हैं। रिटायमेंट के बाद फौजी की कहानी, जिन्होंने 2 साल में देश को 290 सैनिक दिए हैं। वे युवाओं को मुक्त में ट्रेनिंग देते हैं। एक प्राइवेट स्कूल में चाकूबाजी हो गई। 10वीं के छात्र ने अपने ही क्लास के छात्र पर हमला कर दिया। सड़क हादसे में एक महिला घायल हुई है। आज 27 जनवरी है। भोजपुर में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की भोजपुर की 5 बड़ी खबरें… 1- भोजपुर के लाल भरत सिंह भारती को पद्मश्री पुरस्कार: लालटेन की रोशनी से रेडियो-दूरदर्शन तक, संघर्षों से भरी रही सांस्कृतिक यात्रा; लोकगायन को बनाया मिशन केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें 3 हस्तियां बिहार के हैं। भरत सिंह भारती, विश्वबंधु और गोपाल जी त्रिवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। विश्वबंधु को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। भरत सिंह भारती भोजपुर जिले के ननउर गांव के रहने वाले हैं। यह सम्मान उन्हें पिछले लगभग 78 वर्षों से भोजपुरी लोक संगीत, लोक परंपराओं के संरक्षण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए आजीवन, निस्वार्थ योगदान के लिए मिला है। इस घोषणा के बाद भोजपुर सहित पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर… 2 – रिटायरमेंट के 2 साल बाद देश को 290 सैनिक दिए:पूर्व आर्मी मैन मुफ्त में देते हैं सेना-पुलिस की ट्रेनिंग, जनता सेवा के लिए खोला एकेडमी आरा में एक आर्मी मैन हैं जो रिटायमेंट के बाद भी देश की सेवा में जुटे हुए हैं। वे युवाओं को सेना-पुलिस के लिए तैयार कर रहे हैं। आर्मी की डिसिप्लिन-जज्बा के साथ ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के लिए युवाओं से आर्मी मैन 3 महीने सिर्फ 1 हजार रुपए लेते हैं। ये रुपए अभ्यर्थियों को खाने-पिलाने में खर्च किए जाते हैं। ट्रेनिंग के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यानी युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण मिलता है। आर्मी मैन 2023 में रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने 2 साल में कुल 290 युवाओं को बिहार पुलिस-होमगार्ड और अग्निवीर में नौकरी दिलाई है। पढ़ें पूरी खबर… 3 – भोजपुर में प्राइवेट स्कूल में चाकूबाजी मामले में FIR:10वीं के छात्र ने अपने ही क्लास के 2 बच्चों पर किया था हमला; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा भोजपुर के डाउन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल में चाकूबाजी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। स्कूल के प्राचार्य शशि शेखर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक नाबालिग को पकड़ा गया है। 10वीं के छात्र पर अपने ही क्लास के 2 स्टूडेंट को चाकू से मारकर घायल करने का आरोप है। घायल छात्रों में एक बिहार पुलिस में कार्यरत दरोगा का पुत्र भी शामिल है। जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ है। घटना धनपुरा की है। पढ़ें पूरी खबर… 4 – भोजपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत: ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़ी थी, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर आरा-बड़हरा मार्ग पर बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतका की पहचान भकुरा गांव निवासी गणेश सिंह की पत्नी उमा देवी(60) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास की है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 5 – भोजपुर में अज्ञात वाहन ने 2 दोस्तों को रौंदा: हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बाइक से महुली घाट घूमने गया था​​​​​​​ भोजपुर में रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास की है। मृतक रणविजय बहादुर यादव उर्फ चंदन कुमार टाउन इलाके गौसगंज काली मंदिर के पास का रहने वाला था। पेश से ड्राइवर था। बामपाली स्थित निजी स्कूल का गाड़ी चलाता था। घायल दोस्त की पहचान वीर बहादुर(40) के तौर पर हुई है। पढ़ें पूरी खबर… भोजपुर में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुई। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें 3 हस्तियां बिहार के हैं। इनमें एक भोजपुर के ननउर गांव निवासी भरत सिंह भारती भी हैं। रिटायमेंट के बाद फौजी की कहानी, जिन्होंने 2 साल में देश को 290 सैनिक दिए हैं। वे युवाओं को मुक्त में ट्रेनिंग देते हैं। एक प्राइवेट स्कूल में चाकूबाजी हो गई। 10वीं के छात्र ने अपने ही क्लास के छात्र पर हमला कर दिया। सड़क हादसे में एक महिला घायल हुई है। आज 27 जनवरी है। भोजपुर में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की भोजपुर की 5 बड़ी खबरें… 1- भोजपुर के लाल भरत सिंह भारती को पद्मश्री पुरस्कार: लालटेन की रोशनी से रेडियो-दूरदर्शन तक, संघर्षों से भरी रही सांस्कृतिक यात्रा; लोकगायन को बनाया मिशन केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें 3 हस्तियां बिहार के हैं। भरत सिंह भारती, विश्वबंधु और गोपाल जी त्रिवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। विश्वबंधु को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। भरत सिंह भारती भोजपुर जिले के ननउर गांव के रहने वाले हैं। यह सम्मान उन्हें पिछले लगभग 78 वर्षों से भोजपुरी लोक संगीत, लोक परंपराओं के संरक्षण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए आजीवन, निस्वार्थ योगदान के लिए मिला है। इस घोषणा के बाद भोजपुर सहित पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर… 2 – रिटायरमेंट के 2 साल बाद देश को 290 सैनिक दिए:पूर्व आर्मी मैन मुफ्त में देते हैं सेना-पुलिस की ट्रेनिंग, जनता सेवा के लिए खोला एकेडमी आरा में एक आर्मी मैन हैं जो रिटायमेंट के बाद भी देश की सेवा में जुटे हुए हैं। वे युवाओं को सेना-पुलिस के लिए तैयार कर रहे हैं। आर्मी की डिसिप्लिन-जज्बा के साथ ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के लिए युवाओं से आर्मी मैन 3 महीने सिर्फ 1 हजार रुपए लेते हैं। ये रुपए अभ्यर्थियों को खाने-पिलाने में खर्च किए जाते हैं। ट्रेनिंग के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यानी युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण मिलता है। आर्मी मैन 2023 में रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने 2 साल में कुल 290 युवाओं को बिहार पुलिस-होमगार्ड और अग्निवीर में नौकरी दिलाई है। पढ़ें पूरी खबर… 3 – भोजपुर में प्राइवेट स्कूल में चाकूबाजी मामले में FIR:10वीं के छात्र ने अपने ही क्लास के 2 बच्चों पर किया था हमला; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा भोजपुर के डाउन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल में चाकूबाजी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। स्कूल के प्राचार्य शशि शेखर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक नाबालिग को पकड़ा गया है। 10वीं के छात्र पर अपने ही क्लास के 2 स्टूडेंट को चाकू से मारकर घायल करने का आरोप है। घायल छात्रों में एक बिहार पुलिस में कार्यरत दरोगा का पुत्र भी शामिल है। जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ है। घटना धनपुरा की है। पढ़ें पूरी खबर… 4 – भोजपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत: ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़ी थी, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर आरा-बड़हरा मार्ग पर बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतका की पहचान भकुरा गांव निवासी गणेश सिंह की पत्नी उमा देवी(60) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास की है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 5 – भोजपुर में अज्ञात वाहन ने 2 दोस्तों को रौंदा: हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बाइक से महुली घाट घूमने गया था​​​​​​​ भोजपुर में रविवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास की है। मृतक रणविजय बहादुर यादव उर्फ चंदन कुमार टाउन इलाके गौसगंज काली मंदिर के पास का रहने वाला था। पेश से ड्राइवर था। बामपाली स्थित निजी स्कूल का गाड़ी चलाता था। घायल दोस्त की पहचान वीर बहादुर(40) के तौर पर हुई है। पढ़ें पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *