आज नो पेपर डे, पढ़िए गयाजी की 5 बड़ी खबरें:कमिश्नर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, फतेहपुर में उल्टा तिरंगा; कांग्रेस कार्यालय में लटका रहा ताला

आज नो पेपर डे, पढ़िए गयाजी की 5 बड़ी खबरें:कमिश्नर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, फतेहपुर में उल्टा तिरंगा; कांग्रेस कार्यालय में लटका रहा ताला

गयाजी में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी। 77वें गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर सफीना एसएन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। जिले के फतेहपुर में उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। कांग्रेस कार्यालय में लटका रहा ताला, झंड़ा फहराने के लिए बाहर खड़े रहे कांग्रेसी। दूसरी तरफ एक दिन में जिले में 2 लाशें मिली हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टडी किट का वितरण भी किया गया। आज 27 जनवरी है। गयाजी में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की गयाजी की 5 बड़ी खबरें… 1 – गयाजी के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह: कमिश्नर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सैल्यूट करना भूलीं; महादलित टोलों में भी कार्यक्रम गयाजी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कमिश्नर सफीना एसएन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। हालांकि झंडा फहराने के तुरंत बाद राष्ट्रीय गीत के दौरान एक पल के लिए असहज स्थिति बन गई। कमिश्नर राष्ट्रीय गीत के समय सैल्यूट करना भूल गईं। उनके सिर पर टोपी भी नजर आई। पीछे से किसी के याद दिलाने पर उन्होंने तुरंत सैल्यूट किया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों की नजर में आ गया। इसके बाद कार्यक्रम सामान्य ढंग से आगे बढ़ा। पढ़ें पूरी खबर… 2 – गयाजी में उल्टा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज; VIDEO:फतेहपुर अंचलाधिकारी बोली- वीडियो एडिटेड है; लोग बोले- दूसरे देश का झंडा, अशोक चक्र भी नहीं था गयाजी के फतेहपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर उल्टा तिरंगा फहराने का मामला सामने आया है। तिरंगा फहराए जाने के बाद मौके पर मौजूद फतेहपुर की अंचलाधिकारी, पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग थे। सभी ने उल्टा तिरंगा को सलामी भी दी। मामला फतेहपुर के झंडा चौक का है। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखने के बाद फतेहपुर की अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा ने कहा कि वीडियो एडिटेड है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों का दावा है कि झंडा उल्टा फहराया गया। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि जो झंडा लगाया गया, वो भारत का तिरंगा ही नहीं था। उसमें तो अशोक चक्र भी नहीं है। वह तो किसी दूसरे देश का है। पढ़ें पूरी खबर… 3 – गयाजी में कांग्रेस कार्यालय के मेन गेट पर लटका ताला: कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति द्वार के पास फहराया तिरंगा, बोले- परंपरा न टूटे, इसलिए लिया फैसला गयाजी में गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में सोमवार को अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। परंपरा के मुताबिक जहां हर साल मुख्य गेट पर झंडोत्तोलन होता रहा है, वहीं इस बार कांग्रेस कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। तय समय पर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने असहज हालात बन गए। इसके बाद राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाने के लिए अगस्त क्रांति द्वार के पास ही तिरंगा फहराया गया। पढ़ें पूरी खबर… 4 – गयाजी में एक दिन में 2 बुजुर्गों के शव बरामद: मगध विश्वविद्यालय कैंपस और बोधगया में बांग्लादेश बौद्ध मठ के मिली लाश, शिनाख्त की कोशिश जारी गयाजी के बोधगया प्रखंड के अलग अलग थाना क्षेत्र से एक एक शव की बरामदगी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो अज्ञात वृद्धों के शव बरामद किए हैं। पहला मामला मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है जबकि दूसरा शव बोधगया थाना क्षेत्र से मिला है। लगातार दो घटनाओं से इलाके में दहशत है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी कैंपस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कैंपस के भीतर एक अज्ञात वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। शव चित अवस्था में पड़ा था। सिर पश्चिम दिशा की ओर, जबकि पैर घुटने से मुड़े हुए पूरब दिशा में थे। दोनों आंखें बंद थीं, लेकिन आंखों के पास खून के निशान सूखे हुए मिले। सिर पर भी खून के स्पष्ट निशान पाए गए। पढ़ें पूरी खबर… 5 – गयाजी में बेरोजगार युवाओं को बांटे टूल, स्टडी किट:गणतंत्र दिवस के मौके पर भारी संख्या में पहुंचे थे युवा, बोले- आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी गयाजी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गयाजी की ओर से 26 जनवरी 2026 को “नियोजन सहायता योजना” के तहत टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में निबंधित अभ्यर्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार को बढ़ावा देना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं सहारा देना था। नियोजन सेवा के विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित और मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं को उनके संबंधित ट्रेड का टूल किट निशुल्क उपलब्ध कराया गया। पढ़ें पूरी खबर… गयाजी में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी। 77वें गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर सफीना एसएन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। जिले के फतेहपुर में उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। कांग्रेस कार्यालय में लटका रहा ताला, झंड़ा फहराने के लिए बाहर खड़े रहे कांग्रेसी। दूसरी तरफ एक दिन में जिले में 2 लाशें मिली हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टडी किट का वितरण भी किया गया। आज 27 जनवरी है। गयाजी में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की गयाजी की 5 बड़ी खबरें… 1 – गयाजी के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह: कमिश्नर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सैल्यूट करना भूलीं; महादलित टोलों में भी कार्यक्रम गयाजी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कमिश्नर सफीना एसएन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। हालांकि झंडा फहराने के तुरंत बाद राष्ट्रीय गीत के दौरान एक पल के लिए असहज स्थिति बन गई। कमिश्नर राष्ट्रीय गीत के समय सैल्यूट करना भूल गईं। उनके सिर पर टोपी भी नजर आई। पीछे से किसी के याद दिलाने पर उन्होंने तुरंत सैल्यूट किया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों की नजर में आ गया। इसके बाद कार्यक्रम सामान्य ढंग से आगे बढ़ा। पढ़ें पूरी खबर… 2 – गयाजी में उल्टा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज; VIDEO:फतेहपुर अंचलाधिकारी बोली- वीडियो एडिटेड है; लोग बोले- दूसरे देश का झंडा, अशोक चक्र भी नहीं था गयाजी के फतेहपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर उल्टा तिरंगा फहराने का मामला सामने आया है। तिरंगा फहराए जाने के बाद मौके पर मौजूद फतेहपुर की अंचलाधिकारी, पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग थे। सभी ने उल्टा तिरंगा को सलामी भी दी। मामला फतेहपुर के झंडा चौक का है। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखने के बाद फतेहपुर की अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा ने कहा कि वीडियो एडिटेड है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों का दावा है कि झंडा उल्टा फहराया गया। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि जो झंडा लगाया गया, वो भारत का तिरंगा ही नहीं था। उसमें तो अशोक चक्र भी नहीं है। वह तो किसी दूसरे देश का है। पढ़ें पूरी खबर… 3 – गयाजी में कांग्रेस कार्यालय के मेन गेट पर लटका ताला: कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति द्वार के पास फहराया तिरंगा, बोले- परंपरा न टूटे, इसलिए लिया फैसला गयाजी में गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में सोमवार को अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। परंपरा के मुताबिक जहां हर साल मुख्य गेट पर झंडोत्तोलन होता रहा है, वहीं इस बार कांग्रेस कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। तय समय पर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने असहज हालात बन गए। इसके बाद राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाने के लिए अगस्त क्रांति द्वार के पास ही तिरंगा फहराया गया। पढ़ें पूरी खबर… 4 – गयाजी में एक दिन में 2 बुजुर्गों के शव बरामद: मगध विश्वविद्यालय कैंपस और बोधगया में बांग्लादेश बौद्ध मठ के मिली लाश, शिनाख्त की कोशिश जारी गयाजी के बोधगया प्रखंड के अलग अलग थाना क्षेत्र से एक एक शव की बरामदगी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो अज्ञात वृद्धों के शव बरामद किए हैं। पहला मामला मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है जबकि दूसरा शव बोधगया थाना क्षेत्र से मिला है। लगातार दो घटनाओं से इलाके में दहशत है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी कैंपस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कैंपस के भीतर एक अज्ञात वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। शव चित अवस्था में पड़ा था। सिर पश्चिम दिशा की ओर, जबकि पैर घुटने से मुड़े हुए पूरब दिशा में थे। दोनों आंखें बंद थीं, लेकिन आंखों के पास खून के निशान सूखे हुए मिले। सिर पर भी खून के स्पष्ट निशान पाए गए। पढ़ें पूरी खबर… 5 – गयाजी में बेरोजगार युवाओं को बांटे टूल, स्टडी किट:गणतंत्र दिवस के मौके पर भारी संख्या में पहुंचे थे युवा, बोले- आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी गयाजी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गयाजी की ओर से 26 जनवरी 2026 को “नियोजन सहायता योजना” के तहत टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में निबंधित अभ्यर्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार को बढ़ावा देना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं सहारा देना था। नियोजन सेवा के विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित और मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं को उनके संबंधित ट्रेड का टूल किट निशुल्क उपलब्ध कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *