आज नो पेपर डे, पढ़िए बेतिया की 4 बड़ी खबरें:फंदे से लटका मिला शव, मंत्री मंगल पांडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया; डॉक्टरों पर क्रिमिनल केस

आज नो पेपर डे, पढ़िए बेतिया की 4 बड़ी खबरें:फंदे से लटका मिला शव, मंत्री मंगल पांडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया; डॉक्टरों पर क्रिमिनल केस

बेतिया में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई हैं। कुछ घटनाएं भी घटी हैं। बेतिया के महाराजा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला है। पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल नहीं देने पर बदमाशों ने कर्मियों के साथ मारपीट की है। बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में मरीज के परिजनों से मारपीट मामले में दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण में पहली बार GMCH के डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। आज 27 जनवरी है। बेतिया में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की बेतिया की 4 बड़ी खबरें… 1. बेतिया में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह से मना:प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण के योगदान का किया जिक्र देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बेतिया जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में जश्न का माहौल रहा, जहां सरकारी, गैर-सरकारी और राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बेतिया के महाराजा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले, मंत्री और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर 2. इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती फिर प्यार परवान चढ़ा:मां बोली- प्रेमी ने बेटी की हत्याकर शव को लटकाया, एक साल पहले मिले थे​​​​​​ बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतका की मां ने इसे हत्या बताते हुए बेटी के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। सोमवार को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा सातवीं की छात्रा थी और गांव के ही एक सरकारी विद्यालय में पढ़ती थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती लालगढ़ गांव निवासी राहुल कुमार (19) से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। पढ़ें पूरी खबर 3. बेतिया में पेट्रोल पंप कर्मचारी घायल:उधार पेट्रोल न देने पर बदमाशों ने पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने शुरू की छापेमारी बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में सेंवरिया पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल न देने पर बदमाशों ने कर्मियों के साथ मारपीट की। रविवार रात हुई इस घटना में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात बाइक से पहुंचे कुछ युवक पेट्रोल पंप कर्मियों से उधार पेट्रोल की मांग करने लगे। कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए उधार पेट्रोल देने से मना किया, जिस पर युवक आक्रोशित हो गए। उन्होंने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में कई युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से कर्मियों पर हमला कर दिया। पीड़ित कर्मियों का कहना है कि बदमाश जबरन उधार पेट्रोल लेने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर सामूहिक रूप से मारपीट की गई। पढ़ें पूरी खबर 4.भास्कर इम्पैक्ट: GMCH मारपीट मामले में डॉक्टरों पर FIR:पहली बार जीएमसीएच के चिकित्सक बने आरोपी, मृत शिक्षिका के बेटे ने करवाया केस बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में मरीज के परिजनों से मारपीट मामले में दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण में पहली बार जीएमसीएच के डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अस्पताल प्रशासन, चिकित्सा व्यवस्था और ट्रेनी डॉक्टरों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया, नगर थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सभी तथ्यों, साक्ष्यों और आरोपों को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर बेतिया में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई हैं। कुछ घटनाएं भी घटी हैं। बेतिया के महाराजा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला है। पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल नहीं देने पर बदमाशों ने कर्मियों के साथ मारपीट की है। बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में मरीज के परिजनों से मारपीट मामले में दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण में पहली बार GMCH के डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। आज 27 जनवरी है। बेतिया में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की बेतिया की 4 बड़ी खबरें… 1. बेतिया में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह से मना:प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण के योगदान का किया जिक्र देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बेतिया जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में जश्न का माहौल रहा, जहां सरकारी, गैर-सरकारी और राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बेतिया के महाराजा स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले, मंत्री और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर 2. इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती फिर प्यार परवान चढ़ा:मां बोली- प्रेमी ने बेटी की हत्याकर शव को लटकाया, एक साल पहले मिले थे​​​​​​ बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतका की मां ने इसे हत्या बताते हुए बेटी के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। सोमवार को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा सातवीं की छात्रा थी और गांव के ही एक सरकारी विद्यालय में पढ़ती थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती लालगढ़ गांव निवासी राहुल कुमार (19) से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। पढ़ें पूरी खबर 3. बेतिया में पेट्रोल पंप कर्मचारी घायल:उधार पेट्रोल न देने पर बदमाशों ने पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने शुरू की छापेमारी बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में सेंवरिया पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल न देने पर बदमाशों ने कर्मियों के साथ मारपीट की। रविवार रात हुई इस घटना में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात बाइक से पहुंचे कुछ युवक पेट्रोल पंप कर्मियों से उधार पेट्रोल की मांग करने लगे। कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए उधार पेट्रोल देने से मना किया, जिस पर युवक आक्रोशित हो गए। उन्होंने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में कई युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से कर्मियों पर हमला कर दिया। पीड़ित कर्मियों का कहना है कि बदमाश जबरन उधार पेट्रोल लेने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर सामूहिक रूप से मारपीट की गई। पढ़ें पूरी खबर 4.भास्कर इम्पैक्ट: GMCH मारपीट मामले में डॉक्टरों पर FIR:पहली बार जीएमसीएच के चिकित्सक बने आरोपी, मृत शिक्षिका के बेटे ने करवाया केस बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में मरीज के परिजनों से मारपीट मामले में दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण में पहली बार जीएमसीएच के डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अस्पताल प्रशासन, चिकित्सा व्यवस्था और ट्रेनी डॉक्टरों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया, नगर थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सभी तथ्यों, साक्ष्यों और आरोपों को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *