अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साउथ कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा कि साउथ कोरिया की नेशनल असेंबली ने अमेरिकी सरकार के साथ तय ट्रेड डील को मंजूरी नहीं दी। साउथ कोरिया की संसद अमेरिका के साथ किए समझौते के अनुसार काम नहीं कर रही है। ट्रम्प ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि मैं दक्षिण कोरिया पर ऑटो, लकड़ी, फार्मा और अन्य सभी सामानों पर टैरिफ को 15% से बढ़ाकर 25% कर रहा हूं। ट्रम्प बोले- कोरियाई राष्ट्रपति से डील हुई थी ट्रम्प ने कहा कि साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली और मैंने 30 जुलाई 2025 को दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर सहमति बनाई थी। मैंने 29 अक्टूबर 2025 को कोरिया में रहते हुए इस समझौते को दोहराया था। कोरियाई संसद ने इसे मंजूरी क्यों नहीं दी? उन्होंने हमारे ऐतिहासिक व्यापार समझौते को लागू नहीं किया है, जो उनकी जिम्मेदारी है। 24 जनवरी: कनाडा पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा को चीन के साथ व्यापार को लेकर सख्त चेतावनी दी। ट्रम्प ने कहा था कि अगर गवर्नर मार्क कार्नी (कनाडाई पीएम) ये सोचते हैं कि वे कनाडा को चीन का ऐसा रास्ता बना देंगे, जहां से चीन अपना सामान अमेरिका भेज सके, तो वे गलत हैं। चीन, कनाडा को पूरी तरह नुकसान पहुंचा देगा। चीन, कनाडा के कारोबार, समाज और जीवनशैली को खत्म कर देगा और देश को पूरी तरह निगल जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर कनाडा ने चीन के साथ कोई समझौता किया, तो अमेरिका तुरंत कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 100% टैरिफ लगा देगा। पूरी खबर पढ़ें…
ट्रम्प की साउथ कोरिया पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी:कहा- उन्होंने हमारी ट्रेड डील को मंजूरी नहीं दी, ऑटोमोबाइल-दवाओं पर 15% से टैरिफ बढ़ाएंगे


