लखनऊ में यूपी स्थापना दिवस का हुआ समापन:आखिरी दिन उमड़ी भीड़ ,गायक प्रतिभा सिंह बघेल के गीतों पर जमकर झूमे लोग।

लखनऊ में यूपी स्थापना दिवस का हुआ समापन:आखिरी दिन उमड़ी भीड़ ,गायक प्रतिभा सिंह बघेल के गीतों पर जमकर झूमे लोग।

लखनऊ में तीन दिवसीय यूपी स्थापना दिवस का समापन हुआ। वसंत कुंज स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर 24 से 26 जनवरी तक यूपी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। इस दौरान पहली बार ODOC (One District One Cuisine) के स्टाल लगे। जहां लोगों ने विभिन्न राज्यों का लुत्फ उठाया। कला गांव में दिखा ग्रामीण नजारा अंतिम दिन गणतंत्र दिवस के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रेरणाय स्थल पहुंचे। ग्रामीण एवं समुदाय-केंद्रित पर्यटन’ थीम पर उत्सव आधारित था । राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन दिनों तक पर्यटन, संस्कृति और जनभागीदारी के भव्य उत्सव का आयोजन हुए । कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक संरक्षण और ग्रामीण विकास से जोड़ने की कोशिश की गई। कला गांव बनाया गया जहां ग्रामीण से जुड़े हर वस्तु की प्रदर्शनी लगी। इन कार्यक्रमों की प्रस्तुति रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग बड़ी संख्या में प्रेरणाय स्थल में लगे महोत्सव में पहुंचे इस दौरान लोक गायन , मथुरा का लोक नृत्य , कथक ,शास्त्री बिरहा लोक गायन , तबला वादन , तबला , सुदम संगीत की प्रस्तुति कलाकारों ने दिया। वहीं बॉलीवुड की मशहूर गायक प्रतिभा सिंह बघेल ने 1दर्जन से अधिक गाने गए , जिसमें रोमांटिक , पुराने नए और देशभक्ति गीत शामिल थे। देशभक्ति का गीत सुनकर लोगो के अंदर ऊर्जा का संचार हुआ जमके नारेबाजी किया। पर्यटन – कला को बढ़ावा मंच का संचालन के रहे अंजनी ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को बड़ा मंच मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार की स्पष्ट सोच है कि प्रदेश में पर्यटन केवल भ्रमण तक सीमित न रहे आध्यात्मिक पर्यटन, इको-टूरिज्म और एग्री-रूरल टूरिज्म जैसे अलग अलग कलाओं से कलाकारों को सशक्त बनाया जाए । इसी विजन के अनुरूप प्रदेश में विभिन्न पर्यटन सर्किट विकसित किए गए हैं। तीन दिन में दर्जनों सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जो ये दर्शाता है कि यूपी सरकार इन कलाकारों को उत्सव के माध्यम से रोजगार दे रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *